जमीन विवाद में पेड़ काटने और तारबारी हटाने का विरोध पड़ा भारी, पीड़ित परिवार पहुंचा SP कार्यालय

 

जमीन के विवाद ने एक परिवार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। एमपी के सागर संभाग के छतरपुर जिले में जमीन पर पेड़ काटने और खेत की तारबारी हटाने का विरोध करने पर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने कुछ लोगों पर लाठी-डंडों और हथियारों से हमला करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद दहशत में आए परिवार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और सुरक्षा की गुहार लगाई है। मामला ईशानगर रोड स्थित रसुईया-खडगांय क्षेत्र का बताया जा रहा है। पीड़ित धनीराम अहिरवार के मुताबिक, कुछ लोग उनकी जमीन पर पहुंचे और वहां लगे पेड़ों को काटने के साथ ही खेत की तारबारी हटाने लगे। परिवार के लोगों ने जब इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया।

पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से परिवार के लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले में धनीराम अहिरवार के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। वहीं, बेटे को बचाने पहुंची उनकी बुजुर्ग मां के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि मारपीट के बाद आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। परिवार ने बहादुर सिंह, नरेंद्र सिंह, माधो सिंह और शैलू सिंह सहित अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

घटना के बाद से परिवार में डर का माहौल बताया जा रहा है। पीड़ितों का आरोप है कि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं और समझौता नहीं करने पर जान से मारने की बात कही जा रही है। इसी को लेकर शनिवार को पीड़ित परिवार पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा। परिवार ने शिकायती आवेदन देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। फिलहाल, मामले में लगाए गए आरोपों की पुलिस स्तर पर जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। जमीन विवाद से जुड़े इस मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।


By - sagar tv news
10-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.