चोरी की गाड़ियों को काटकर बेचे जा रहे थे पार्ट्स, 12 इंजन बरामद, पूर्व पार्षद का भाई बेटा गिरफ्तार

 

चोरी की गयी बाइकों के पार्ट्स अलग-अलग कर उन्हें काटकर बेचा जा रहा था। मामले में कांग्रेस के पूर्व पार्षद के भाई और बेटे को गिरफ्तार किया गया है। वहीं टीम को कबाड़ दुकान से चोरी की गयी 12 गाड़ियों के इंजन बरामद हुए हैं। मामला इंदौर से सामने आया है। जहां क्राइम ब्रांच ने चोरी के वाहनों को काटकर उनके पार्ट्स बेचने वाले कथित गिरोह का भंडाफोड़ किया। पूर्व कांग्रेस पार्षद अंसाफ अंसारी के भाई अल्ताफ अंसारी और बेटे अरशद अंसारी को गिरफ्तार किया गया।

 

 

बताया गया की क्राइम ब्रांच टीम को सूचना मिलने के बाद कार्यवाई की गई। और दौलतगंज-रानीपुरा क्षेत्र स्थित एक कबाड़ दुकान से चोरी की 12 गाड़ियों के इंजन बरामद किए गए। टीम मौके पर पहुंची तो तलाशी के दौरान पुलिस को 12 इंजन मिले, जांच करने पर सामने आया की सभी इंजन चोरी की गई अलग-अलग गाड़ियों के हैं। जिनमें तीन इंजन घिसे हुए मिले हैं। वहीं बाकी इंजनों की भी तकनीकी जांच की जा रही है। पुलिस को सभी 12 इंजनों से जुड़ी चोरी की एफआईआर भी मिली हैं। जिसे ऐसी आशंका है की चोरी के बाद वाहनों को इस दुकान पर लाकर काटा जाता था। उनके इंजन और अन्य पार्ट्स को अलग-अलग तरीके से खपाया जाता था।

 

 

टीम ने कार्यवाई करते हुए वाहनों की कटिंग में इस्तेमाल होने वाला इलेक्ट्रिक कटर भी बरामद किया। फिलहाल ये पता लगाया जा रहा है की दुकान पर आखिर कितने समय से इस तरह का काम हो रहा था। और इसमें कौन-कौन शामिल है।

 

 

ये कबाड़ दुकान पूर्व कांग्रेस पार्षद अंसाफ अंसारी के नाम बताई जा रही है। जिसके दस्तावेजों की जांच की जा रही है। गिरफ्तार अल्ताफ अंसारी और अरशद अंसारी को कोर्ट में पेश करने के बाद उनकी पांच दिन की रिमांड ली गयी है। टीम द्वारा पूछताछ कर पूरे नेटवर्क का पता लगाया जायेगा।

 

 


By - sagar tv news
10-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.