भारी बारिश ने बिगाड़े हालात, कई इलाके हुए जलमग्न, पुल डूबे घरों में घुसा पानी, जन-जीवन प्रभावित

 

धीरे-धीरे मानसून फिर से सक्रीय हो गया है। जिसके बाद कई तरह की तस्वीरें सामने आ रही हैं। जिनमें सबसे ज्यादा समस्या नदी नालों के उफान पर होने और जलभराव की हैं। राजधानी भोपाल में भी जमकर बारिश का दौर जारी है। जिले में भारी बारिश की वजह से बैरसिया मार्ग के ईंटखेड़ी सड़क पुल के ऊपर पानी आ गया। जिससे भोपाल-बैरासिया मार्ग का आवागमन रोकना पड़ा। एहतियातन तौर पर पुलिस और राजस्व अमला मौके पर मौजूद रहा। वहीं राजधानी के वीआईपी रोड पर पेड़ गिरने की वजह से लंबा ट्रैफिक जाम लग गया और वाहन रेंगते हुए नज़र आये। तो भारी बारिश के चलते जिला शिक्षा अधिकारी ने नरसरी से लेकर 12 वी तक के स्कूली की छुट्टी घोषित कर दी थी।

 


बारिश की वजह से निचली बस्तियां सबसे ज्यादा प्रभावित हुई हैं जहां कई घरों में पानी घुस गया। तो कोलार में भी पार्ट्मेंट्स के बेसमेंट जलमग्न हो गए। सिर्फ यहीं नहीं बल्कि भोपाल में में कई जगहों पर घरों में पानी भरने की बात सामने आई है। लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।

 

 

देखा जाए तो मौसम विभाग ने प्रदेश के 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था। जिसका असर भी देखने को मिला। मानसून ट्रफ और लो-प्रेशर सिस्टम सक्रिय होने से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए। राजगढ़, विदिशा, सीहोर, हरदा और देवास में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट किया गया था। वहीं जबलपुर, नर्मदापुरम, सागर समेत कई जिलों में भी भारी बारिश की चेतावनी थी। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, रीवा, शहडोल समेत अन्य जिलों में तेज और हल्की बारिश का दौर जारी रहने की आशंका जताई गयी थी।
मंडला और डिंडौरी में लगातार बारिश से नर्मदा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। नदी उफान पर है जिससे कई जगह सड़क संपर्क भी टूट गया है।

 

 


By - sagar tv news
10-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.