सूना घर छोड़कर गए थे पति-पत्नी, पति वापिस लौटे तो दंग रह गए, गहने-नगदी चुरा ले गए चोर

 


पति-पत्नी ज़रूरी काम से शहर से बाहर गए हुए थे लेकिन करीब हफ्ते भर बाद जब पति वापिस लौटे तो नज़ारा देखकर दंग रह गए। घर का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखे चांदी के जेवर और नगदी भी गायब थी। सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। इस बात की सूचना उन्होंने तत्काल पुलिस को दी। घटना उज्जैन जिले के चिमनगंज थाना क्षेत्र के मोहन नगर से सामने आई है। जहां आगर रोड स्थित गोस्वामी तुलसीदास द्वार के अंदर रहने वाले पुष्पेन्द्र सिंह राठौर के घर का ताला और कुंडी तोड़कर अज्ञात बदमाशों ने सेंध लगाई। अलमारी में रखे चांदी के जेवरात और गुल्लक में रखी नगदी चुरा ले गए। इस सनसनीखेज घटना के बाद से स्थानीय रहवासियों में हड़कंप मचा हुआ है और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

पीड़ित पुष्पेन्द्र सिंह राठौर ने थाने में शिकायत करते हुए बताया की वे अपनी पत्नी ज्योति राठौर के साथ पैतृक भूमि पर कृषि कार्य के सिलसिले में धार जिले के बदनावर तहसील स्थित धानिया बेडी गांव गए हुए थे। 31 जुलाई को घर से निकले थे और बीते 6 अगस्त की शाम अकेले वापस उज्जैन लौटे। तो उनके मकान के मुख्य दरवाजे की कुंडी टूटी हुई मिली। घर के अंदर जाने पर अलमारी और पलंग पेटी का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। देखने पर सामने आया की अज्ञात बदमाश घर में घुसकर अलमारी में रखे चांदी के पायजेब, बिछुओं और अन्य गहनों के साथ-साथ गुल्लक में रखे करीब पंद्रह से बीस हजार रुपये नकद चुराकर ले गए हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एसआई जयदीप राठौर को सौंपी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों का सुराग लगाकर जल्द से जल्द उनकी गिरफ्तारी की जा सके।-


By - sagar tv news
10-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.