Sagar- पड़ोसियों में तू तू में में को लेकर छिड़ी जंग, 7 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सागर जिले के थाना गढ़ाकोटा क्षेत्र के ग्राम मगरधा में किसी बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई जिसमे एक पक्ष के 7 लोगो पर हत्या के प्रयासका मामला दर्ज किया गया, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, घायल की पत्नी ने घटना को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए दावा किया है कि उन्होंने घटना से करीब तीन दिन पहले भी थाने में आवेदन दिया था, लेकिन उस समय पुलिस द्वारा कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।
पुलिस के अनुसार, 8 अगस्त 2026 को ग्राम मगरधा निवासी हल्ले भाई ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। फरियादी ने आरोप लगाया कि महेन्द्र रैकवार और अन्य छह लोगों ने एक राय होकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से उसके साथ मारपीट कर चोट पहुंचाई पुलिस ने धारा 296(बी), 109(2), 126(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया,
मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गईं। कार्रवाई के दौरान मामले में शामिल सभी सात आरोपियों में महेन्द्र रैकवार2. अजय रैकवार3. दीपक रैकवार4. मनोज रैकवार5. सुरेन्द्र रैकवार6. रिब्बू उर्फ रेवाराम को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।