Sagar- रेलवे का सागर दमोह कटनी के यात्रियों को रक्षाबंधन का तोहफा, चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें

 

पश्चिम मध्य रेलवे ने रक्षाबंधन के त्योहार पर सागर दमोह कटनी जिले के यात्रियों की सुविधा के लिए चार स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेनें चलाने का फैसला किया है,
यह ट्रेंने भोपाल और रीवा के बीच चलेगी, जिसका लाभ बीना, सागर, दमोह और कटनी रूट के यात्रियों को भी मिलेगा।

ट्रेन संख्या 02155 भोपाल-रीवा स्पेशल 25 अगस्त 2026 मंगलवार को रात 10:25 बजे भोपाल से रवाना होकर बीना सागर दमोह होते हुए अगले दिन सुबह 7:20 बजे रीवा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 02156 रीवा-भोपाल स्पेशल 26 अगस्त 2026 बुधवार को शाम 6:35 बजे रीवा से चलकर इसी रूट से वापिसी करेगी,

 

इसी तरह ट्रेन संख्या 02189 भोपाल-रीवा स्पेशल 26 और 27 अगस्त 2026 को भोपाल से रात 10:25 बजे रवाना होकर सुबह 7:20 बजे रीवा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 02190 रीवा-भोपाल स्पेशल 27 अगस्त 2026 को रीवा से दोपहर 12:30 बजे रवाना होकर रात 9:00 बजे भोपाल पहुंचेगी।

 

 

इसके अलावा ट्रेन संख्या 02154 रीवा-भोपाल वन-वे स्पेशल 29 अगस्त 2026 शनिवार को शाम 6:35 बजे रीवा से चलकर अगले दिन सुबह 4:30 बजे भोपाल पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 02180 रीवा-भोपाल स्पेशल 30 अगस्त 2026 रविवार को शाम 6:35 बजे रीवा से चलकर सुबह 4:30 बजे भोपाल पहुंचेगी। वहीं ट्रेन संख्या 02179 भोपाल-रीवा स्पेशल 31 अगस्त 2026 सोमवार को रात 10:25 बजे भोपाल से चलकर सुबह 7:20 बजे रीवा पहुंचेगी।

 

 


ये सभी गाड़ियां भोपाल, संत हिरदाराम नगर, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर, सतना और रीवा स्टेशनों पर रुकेंगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए समय रहते अपना रिजर्वेशन करा लें। यात्रा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए एनटीईएस (NTES) ऐप या रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट की मदद ली जा सकती है।

 

 


By - sagar tv news
10-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.