सागर- तेज रफ़्तार में आया बेकाबू ट्रक और बाइकों को साथ ले गया, बाल-बाल बच गए तीन युवक | SAGAR TV NEWS
सागर जिले के देवरी थाना क्षेत्र में तेज रफ़्तार ट्रक का कहर देखने को मिला। जिसकी वजह से कुछ लोगों की जान जाते-जाते बची। लेकिन तीन मोटर साइकिल उसकी चपेट में आ गयी थी, जिनमें एक बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। आसपास मौजूद तीन युवकों की जान बाल-बाल बच गयी। अगर वह समय पर वहां से लग नहीं होते तो अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता था। ये पूरी घटना सागर के देवरी थाना अंतर्गत बारह तिगड्डा क्षेत्र से सामने आई है। जहां रात के समय तेज रफ़्तार ट्रक अनियंत्रित हो गया था। जिसके बाद वह सड़क किनारे जाकर रुक गया। इस दौरान ट्रक पलटते हुए भी बचा। इस दौरान किसी तरह की जनहानि नहीं हो पाई।
जानकारी के मुताबिक रात के समय कुछ युवक अपनी बाइकों के साथ सड़क के पास खड़े हुए थे। इसी दौरान तेज रफ़्तार एक ट्रक आया और अनियंत्रित होकर बाइकों को चपेट में ले लिया। इस दौरान करीब तीन युवक बच गए। इस हादसे में एक बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। जबकि दो अन्य बाइकों को भी नुक्सान पहुंचा था। ट्रक नागालैंड पासिंग था।
युवक आकाश विश्वकर्मा ने बताया की ट्रक तेज गति में था। वह अचानक आया और खड़ी गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस दौरान वह और उसके साथी काफी बच गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। हालांकि हादसा किन कारणों और परिस्थितियों में हुआ इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई थी। गनीमत की बात ये रही की कोई जनहानि नहीं हो पाई थी।