पति-पत्नी में ऐसा विवाद हुआ की पत्नी ने पति का मर्डर कर दिया, पुलिस जांच में हुआ खुलासा

 

पति-पत्नी के बीच ऐसा विवाद हुआ की गुस्से में आकर पत्नी ने पति पर डंडे बरसा दिये। उसे इतनी बेरहमी से पीटा गया की उसकी जान ही चली गयी। मर्डर का खुलासा पुलिस की जांच-पड़ताल के बाद हुआ है। पुलिस ने कार्यवाई करते हुए आरोपी पत्नी को गिरफ्तार करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया था जिसे जेल भेजा गया है। घटना छतरपुर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र की है। जहां गर्रौली गांव में हुए मर्डर के मामले का पुलिस ने महज 48 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है।

 

 

 

बताया जा रहा है की पति-पत्नी में आपसी विवाद था। पति शराब पीने का आदि थी जिससे दोनों में विवाद होता रहा था। इसी दौरान जब दोनों में मारपीट हुई तो पत्नी ने पति पर डंडे से हमला कर दिया। उसे इतना पीटा की गंभीर चोट आने की वजह से पति ने दम तोड़ दिया था। मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी को अभिरक्षा में लेकर घटना में इस्तेमाल किया गया डंडा और अन्य सामग्री बरामद कर ली है।

 

 

 

 

 

जानकारी के मुताबिक गर्रौली निवासी गोविन्ददास उर्फ झल्लू अहिरवार की जान जाने की सूचना मिलने के बाद नौगांव पुलिस मौके पर पहुंची थी। साक्ष्य जुटाते हुए जांच शुरू की गयी थी। इस दौरान मेडिकल रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और परिजनों के कथनों के आधार पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई। जहां सामने आया की पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। पत्नी रजनी अहिरवार ने पति गोविन्ददास के साथ मारपीट करते हुए डंडे से मारपीट की थी।

 

 

 

 

गंभीर चोटों की वजह से गोविन्ददास की जान चली गई थी। पुलिस ने आरोपी महिला रजनी अहिरवार को अभिरक्षा में लिया। वहीं उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया डंडा और अन्य सामग्री बरामद की है। पुलिस ने आरोपी महिला को न्यायालय में पेश किया था जिसे जेल भेजा गया है।
मामले में नौगांव थाना प्रभारी संजय राय ने जानकारी दी।------


By - sagar tv news
11-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.