Sagar- यूरिया कालाबाजारी का वीडियो वायरल किया तो बढ़ा विवाद, और फिर युवक ने....

 

यूरिया की कथित कालाबाजारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के बाद विवाद में आए एक युवक ने सोमवार शाम ऐसा कदम उठा लिया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सागर जिले के देवरी के सिविल लाइन तिराहे पर युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

 

 

 

बताया जा रहा है कि युवक आशीष कोष्टी ने पहले खुद पर पेट्रोल डाला और लाइटर हाथ में लेकर हंगामा करने की कोशिश की। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने उसे बातचीत में उलझाए रखा और मौका मिलते ही उसके हाथ से लाइटर ले लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को थाने लेकर गई।

 

 

 

 

आशीष ने खाद व्यापार से जुड़े कुछ लोगों पर मारपीट, धमकी देने और प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक का कहना है कि यूरिया की कथित कालाबाजारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के बाद से ही उसे लगातार परेशान किया जा रहा था। उसने पुलिस पर शिकायत के बावजूद समय पर कार्रवाई नहीं करने का भी आरोप लगाया। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीओपी अरुण उईके ने युवक से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और उसे समझाइश दी। इसके बाद थाना पुलिस को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

 

 

 

 

एसडीओपी अरुण उईके के मुताबिक, युवक से मिली जानकारी के आधार पर मारपीट के मामले में तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, खाद की कथित कालाबाजारी के मामले में कृषि विभाग ने भी कार्रवाई की है। एसएडीओ उमाशंकर प्रजापति के अनुसार, अरिहंत फर्टिलाइजर्स के गोदाम में खाद के अवैध भंडारण की जानकारी सामने आने के बाद गोदाम को सील कर दिया गया है।

 

 

 

 

मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। अब इस पूरे मामले में पुलिस मारपीट और धमकी के आरोपों की जांच कर रही है, जबकि कृषि विभाग खाद के कथित अवैध भंडारण की पड़ताल में जुटा है। आरोपों की वास्तविकता जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी। फिलहाल युवक के आत्मदाह के प्रयास ने यूरिया की कथित कालाबाजारी और उससे जुड़े विवाद को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है।


By - sagar tv news
11-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.