Sagar- कैंसर की जंग लड़ रहे थे बुजुर्ग, आयुष्मान कार्ड लेने निकले और सामने से आ गई मालगाड़ी
सागर जिले के खुरई थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ। जिसमें एक बुजुर्ग की बुरे तरह से जान चली गयी। वह पहले ही ज़िंदगी की जंग लड़ रहे थे। लेकिन उनके साथ ऐसा हादसा हुआ की वह बच ही नहीं पाए। मालगाड़ी की चपेट में आ जाने से उन्होंने दम तोड़ दिया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी थी। वहीं सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जहां बॉडी को पीएम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू की है।
बताया जा रहा है की खुरई में आयुष्मान कार्ड लेने घर से निकले 77 साल के बुजुर्ग सिंधी कॉलोनी के पास मालगाड़ी की चपेट में आ गए। उन्हें कैंसर की बीमारी थी जिनका इलाज भी चल रहा था। मृतक की पहचान चिरोंजी कॉलोनी निवासी घस्सा अहिरवार के रूप में हुई है। वे कुछ समय से अपने छोटे बेटे के घर रह रहे थे। बड़े बेटे के यहां आयुष्मान कार्ड लेने की बात कहकर घर से निकले थे।
इसी दौरान सिंधी कॉलोनी के पास रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी की चपेट में आने से उनकी जान चली गई। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक मालगाड़ी तेज गति से आ रही थी और बुजुर्ग अचानक ट्रैक पर पहुंच गए। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी सागर की टीम मौके पर पहुंची। पंचनामा कार्रवाई के बाद बॉडी को पीएम के लिए भेजा गया था। फिलहाल जीआरपी पूरे मामले की जांच कर रही है।------