सागर- आदिवासी समाज की एकजुटता, शिक्षा, अधिकार और युवाओं के बेहतर भविष्य को लेकर चर्चा

 


सागर जिले के खुरई में आयोजित हुए आदिवासी समाज के कार्यक्रम में समाज के लोगों की एकजुटता देखने को मिली। इस दौरान सभी ने शिक्षा, अधिकार, सामाजिक समानता और युवाओं के बेहतर भविष्य को लेकर चर्चा की। जिससे एक बेहद सकारात्मक सन्देश लोगों के बीच पहुंचा। विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर आदिवासी समाज के लोगों ने काफी चीजों पर ध्यानाकर्षण किया।
कार्यक्रम में जो एक चीज देखने को मिली वह ये थी की लोगों से संवाद किया गया। इस दौरान उनकी समस्याओं को सुना गया। इसके अलावा उनकी ज़रूरतों को भी समझा गया।
इस दौरान भगत सेवा ने समाज के लोगों से संवाद किया। जहां बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने और युवाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया।
साथ ही आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपराओं और पहचान को सहेजते हुए विकास की राह पर आगे बढ़ने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में समाज की एकता और आने वाली पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए मिलकर काम करने का संकल्प भी दोहराया गया।

इस दौरान बताया गया की भारतीय संस्कृति को जीवित रखने वाला आदिवासी समाज है। कैसे समाज का विकास किया जाए। जो आज कुरीतियां चल रही हैं उन्हें कैसे दूर किया जाए। जो आज संस्कृति को बचाये हुए हैं उसे आगे कैसे जारी रखा जाए। आदिवासियों के क्या अधिकार हैं वह जाने ताकि उनका किसी भी तरह से शोषण न हो सके। शिक्षा पर ध्यान दिया जाए समेत कई ऐसी बातें हैं। जिन्हे कार्यक्रम में रखा गया था।---


By - sagar tv news
11-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.