जोरदार बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात, गर्भवती महिला को मोटर वोट से निकाला, लापरवाही बरत रहे लोग

 

 

कई जगहों पर ऐसी जोरदार बारिश हो रही है की जन जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। नदी नाले उफान पर आ जाने के बाद लोगों की परेशानी बढ़ गयी है। ग्रामीण इलाकों में कुछ ऐसे हालात हैं की उनका शहरों से संपर्क कट गया है। इसी बीच एमपी के सीहोर जिले में बारिश का हाहाकार देखने को मिला। आलम ऐसा था की गर्भवती महिला को मोटर बोट से निकालकर अस्पताल पहुँचाना पड़ा। क्योंकि बाढ़ का पानी हर तरफ भरा हुआ था जिससे एम्बुलेंस मौके पर नहीं पहुंच सकी। वहीं बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। मकानों-दुकानों में पानी भर गया। वहीं इसके अलावा लोग जान जोखिम में डालते हुए भी दिखाई दिए।
बताया गया की सीहोर जिले में सबसे ज्यादा समस्या का सामना निचले इलाके और बस्तियों के लोगों को करना पड़ रहा है नगर समेत आसपास के ग्रामीण इलाकों में बारिश के क्या हाल हैं देखा जा सकता है। सभी नदी नाले उफान पर आ गए हैं। जलभराव से लोगों की समस्याएं बढ़ गयी हैं। हालातों को देखते हुए प्रशासन द्वारा सभी चीजों पर नज़र रखी जा रही है। साथ ही पुलिस बल तैनात करते हुए आवागमन रोकने कई जगहों पर बैरिकेटिंग भी की गयी है।

सबसे ज्यादा ग्रामीण इलाकों में परेशानियां देखने को मिल रही हैं। नदी नालों के शबाब पर होने से पुल और पुलियों के ऊपर से तेज बहाव में पानी बह रहा है। जिससे दर्जनों ऐसे हैं जिनका जिला मुख्यालय और शहर से संपर्क पूरी तरह टूट चुका है। जलस्तर के बढ़ने से सारी चीजें जैसे थम सी गयी हैं।

हालांकि प्रशासन अलर्ट मोड पर दिखाई दे रहा है जो हर स्थिति पर नज़र बनाये हुए है। सभी ऐसी जगह जहां हादसों या दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है जिनमें नदी- पुल और रपटों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलियों पर बैरिकेट्स लगाए गए हैं। साथ ही प्रशासन ने सभी से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा की उफनते पानी के बीच पुलिया पार करने की कोशिश न करें। लोगों को लगातार समझाइश दी जा रही है।------


By - sagar tv news
11-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.