सिद्ध पहाड़ी में युवक की मौ त से सनसनी, मोबाइल लोकेशन ने पहुंचाया मौके तक!

 


एमपी के सागर संभाग के दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र में रविवार रात उस समय सनसनी फैल गई, जब नगर की माता गायत्री सिद्ध पहाड़ी क्षेत्र में करीब 20 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान सुहाव गांव निवासी अमित सिंह लोधी के रूप में हुई है। युवक के लापता होने के बाद मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक अमित रविवार सुबह करीब 10 बजे घर से निकला था। परिजनों के अनुसार वह पढ़ाई में अच्छा और शांत स्वभाव का युवक था। वह सागर से पढ़ाई पूरी कर आगे की तैयारी कर रहा था। शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसके मोबाइल पर कई बार फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

अमित के घर नहीं लौटने से चिंतित परिजन शाम करीब 7 बजे पथरिया थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी जानकारी दी। परिजनों ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर तलाश कराने की मांग की। पुलिस की मदद से मोबाइल की लोकेशन कृषि भवन के आसपास मिली, जिसके बाद परिजन रात में बताए गए स्थान पर पहुंचे। इसी दौरान एक पंडित के फोन से जानकारी मिली कि वहां मोबाइल, बैग और वाहन रखा हुआ है। इसके बाद परिजन माता गायत्री सिद्ध पहाड़ी पहुंचे और अंधेरे में अमित की तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद हनुमान मंदिर से कुछ दूरी पर अमित अचेत अवस्था में मिला।

परिजनों ने तत्काल डायल-112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक अमित की जेब से एक दवा की डिब्बी मिली है, जबकि एक अन्य दवा की डिब्बी शव से कुछ दूरी पर पड़ी थी। शुरुआती जांच में पुलिस ने जहरीला पदार्थ सेवन किए जाने की आशंका जताई है, लेकिन मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की असली वजह सामने आएगी। पुलिस अमित के मोबाइल और घटनास्थल से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। फिलहाल यह मामला हादसा, आत्महत्या या किसी अन्य परिस्थिति से जुड़ा है, इसका खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।


By - sagar tv news
11-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.