बिजली की समस्या सड़क पर फूटा गुस्सा, कर दिया चक्काजाम, महिलाएं बोली, बिजली दो-बिजली दो

 

कई महीनों से लोगों की बिजली की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। आखिरकार ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने मुख्य सड़क पर चक्काजाम कर दिया। बड़ी संख्या में महिलाएं-पुरुष और बच्चियां सड़क पर उतर आई और रोड को जाम कर दिया। जिससे मुख्य मार्ग के दोनों तरफ छोटे-बड़े सभी वाहनों की कतारें लग गयी। वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। आपको नज़र आने वाली ये तस्वीरें रायसेन जिले के जमानिया के भवरगढ़ के पास से सामने आई है। गुस्साए लोगों ने गैरतगंज-सिलवानी मार्ग पर जाम लगाया और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था की भंवरगढ़ में बिजली दो। 

 

 

 

 

बताया जा रहा है की गांव में पिछले करीब छह महीने से बिजली व्यवस्था बदहाल है। लगातार शिकायतों के बावजूद भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश बना हुआ है। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं। चक्काजाम की वजह से गैरतगंज-सिलवानी मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं थी। बारिश के बीच सड़क पर ग्रामीणों के प्रदर्शन से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।

 

 

 

 

ग्रामीणों की माने तो छह महीने से अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। इसलिए अब सड़क पर उतरकर विरोध का तरीका अपनाना पड़ा। ग्रामीणों ने बिजली व्यवस्था जल्द दुरुस्त करने की मांग की है। खबर पढ़े जाने तक विरोध प्रदर्शन जारी था।------


By - sagar tv news
11-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.