स्कूल शिक्षक पर छात्राओं से बेड टच के आरोप, छात्राएं बोली निजी काम कराते हैं शिक्षक हमें नहीं पढ़ना !

 

स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं ने शिक्षक पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसके बाद से हड़कंप मचा हुआ है। छात्राओं का आरोप है की उनके साथ बीएड टच किया जाता है। साथ ही कई तरह के निजी कार्य भी कराये जाते हैं। छात्राओं की शिकायत के बाद जांच टीम मौके पर पहुंची। वहीं अभी तक पुलिस द्वारा कोई कार्यवाई न किये जाने से भी लोगों में गुस्सा है। मामला रायसेन जिले के सिलवानी के बम्होरी स्थित सरकारी गर्ल्स स्कूल का है।

 

 

जानकारी के मुताबिक रायसेन के सरकारी गर्ल्स स्कूल में शिक्षक पर बेड टच के आरोप लगे हैं। छात्राओं ने परिजनों को ये बात बताई। जिसके बाद वह शिक्षक की शिकायत करने पहुंचे। लेकिन कार्यवाई न होने से वह नाराज़ थे। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी और संकुल प्रभारी भी स्कूल में जांच करने पहुंचे। उन्होंने शिक्षक को हटाने की बात कही।

 

 

बताया गया की सिलवानी ब्लॉक के सरकारी गर्ल्स स्कूल बम्होरी में पदस्थ नियमित जीव विज्ञान शिक्षक कृष्ण मुरारी शर्मा के खिलाफ छात्राओं ने गंभीर आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत की। जिसके बाद स्कूल प्रशासन हरकत में आया। प्राचार्य ने प्रतिवेदन तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजते हुए निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया है। प्राचार्य के मुताबिक कक्षा 10वीं की छात्राओं ने शिकायत में आरोप लगाया की शिक्षक उनसे पढ़ाई के अलावा जूते पहनाने, जैकेट लाने और पानी की बोतल भरवाने जैसे निजी कार्य कराते हैं। छात्राओं ने बैड टच का आरोप भी लगाया।

 


वहीं, कक्षा 11वीं की छात्राओं ने शिकायत में कहा की शिक्षक पढ़ाई के दौरान विषय से अलग अशोभनीय उदाहरण देते हैं और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। जिससे वे असहज और असुरक्षित महसूस करती हैं।

 

 

प्राचार्य मुकेश रघुवंशी के मुताबिक शिकायत के बाद तत्काल उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। जांच कर उचित कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन भेजा गया है।
वहीं ब्लॉक शिक्षा अधिकारी और संकुल प्राचार्य ने छात्राओं से बातचीत कर पाया की मामला सही होने पर शिक्षक को हटाया जा रहा है।

गौरतलब है की शिक्षक द्वारा पूर्व स्कूलों में भी ऐसी घटनाएं की गई है।

 

 


By - sagar tv news
11-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.