भारी बारिश बनी मुसीबत का सबब, पानी भरने से नेशनल हाईवे पर जाम, अंडरपास डूबने से बढ़ी परेशानी
भारी बारिश मुसीबत का सबब भी बनती हुई दिखाई दे रही है। लगातार झमाझम बारिश के बाद हालत कुछ इस तरह के बने हुए हैं की नेशनल हाईवे पर पानी भरा हुआ है। जिससे यातायात जाम की समस्या देखने को मिल रही है। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। देखा जा सकता है की लोग भरे हुए पानी के बीच से निकल रहे हैं। सामने आई ये तस्वीरें एमपी के शिवपुरी जिले की हैं। जहां पर लगातार बारिश अब आफत की बरसात बन चुकी है। एक तरफ नेशनल हाईवे 46 पर पानी भरा हुआ है जिससे यातायात बाधित हो रहा है। वहीं अंडरपास में पानी भर जाने से रास्ता बंद हो गया है जिससे ग्रामीणों को भी परेशान होना पड़ रहा है। छोटे बड़े सभी वाहनों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है।
जानकारी के मुताबिक शिवपुरी जिले में 2 दिन से बारिश का दौर जारी है। जिससे बरसात अब आफत की बारिश बनती जा रही है l कई जगह सड़कों पर पानी भरा हुआ है तो वहीं अंडरपास में भी पानी भरने से आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है l नेशनल हाईवे 46 पर ककरवाया गांव के पास हाईवे पर पानी भर जाने से जाम की स्थिति बन गई। हालत इस कदर बने की वाहनों को पानी के बीच से गुजरना पड़ रहा है l इसके अलावा लुकवासा के उकावल गांव के पास बने रेलवे के अंडरपास में पानी भर जाने से गांव में जाने का रास्ता बंद हो गया है l ग्रामीणों को 5 किलोमीटर का चक्कर लगाकर अपने गांव में जाना पड़ रहा है। बारिश का सिलसिला आगे भी जारी रहने की उम्मीद जताई जा रही है।-