सागर- गांव-शहर ने किया अपने अग्निवीर का भव्य स्वागत, मां के गले तो छलक पड़े खुशी के आंसू

 

सागर जिले के गढ़ाकोटा में मंगलवार का दिन देशभक्ति और भावनाओं से भरा रहा। भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में चयनित होकर कठिन ट्रेनिंग पूरी करने के बाद लौटे देवांश सोनी, पिता सोमनाथ सोनी, का नगर में भव्य स्वागत किया गया। अपने समाज के इस गौरवशाली बेटे के स्वागत के लिए सोनी समाज के साथ बड़ी संख्या में नगरवासी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। देवांश के गढ़ाकोटा पहुंचते ही बस स्टैंड पर उनका फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद बस स्टैंड से बाजार होते हुए श्री देव द्वारकाधीश सराफा मंदिर तक उनका पैदल जुलूस निकाला गया। इस दौरान देशभक्ति के माहौल के बीच लोगों ने देवांश का उत्साह बढ़ाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जुलूस श्री देव द्वारकाधीश सराफा मंदिर पहुंचा, जहां अग्निवीर सैनिक देवांश ने भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद जब वे अपने घर पहुंचे तो सबसे भावुक कर देने वाला दृश्य सामने आया। बेटे को सेना की वर्दी में देखकर मां ने आरती उतारी और उसे गले लगा लिया। इस दौरान देवांश भी भावुक हो गए और उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। मां-बेटे का यह भावुक पल वहां मौजूद लोगों के लिए भी यादगार बन गया। इसके बाद श्री देव द्वारकाधीश सराफा मंदिर परिसर में सोनी समाज की ओर से देवांश के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने देवांश की उपलब्धि की सराहना करते हुए उनके माता-पिता को भी साधुवाद दिया।

बताया गया कि गढ़ाकोटा के सोनी समाज से देवांश पहले युवा हैं, जिनका भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में चयन हुआ है। उनकी सफलता ने न केवल परिवार, बल्कि पूरे समाज और नगर का गौरव बढ़ाया है। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज तिवारी, रिटायर्ड शिक्षक पीएल पटेल, सोनी समाज के सदस्य और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। देवांश की इस उपलब्धि ने युवाओं के सामने एक मिसाल पेश की है कि मेहनत, अनुशासन और देशसेवा का जज्बा हो तो किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।


By - sagar tv news
11-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.