सागर- बरमान से कांवड़ में जल लेकर पहुंचे भक्त, अर्धनारीश्वर धाम में हुआ भोलेनाथ का जलाभिषेक

 

सावन के पावन महीने में सागर जिले के बांदरी नगर परिषद अंतर्गत ग्राम झिकनी स्थित श्री अर्धनारीश्वर धाम में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। मां नर्मदा के बरमान तट से पवित्र जल लेकर बड़ी संख्या में कांवड़िए डीजे और गाजे-बाजे के साथ अर्धनारीश्वर धाम पहुंचे। इस दौरान पूरा रास्ता हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंजता रहा। धाम पहुंचने के बाद कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक किया। भक्तों ने शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। सावन के चलते अर्धनारीश्वर धाम में लगातार श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।

 

 

घने जंगल और प्राकृतिक वातावरण के बीच स्थित यह धार्मिक स्थल श्रद्धालुओं के लिए विशेष आस्था का केंद्र है। यहां भक्त श्री अर्धनारीश्वर, ओमकालेश्वर और त्र्यंबकेश्वर के दर्शन कर भगवान शिव की आराधना करते हैं। प्राकृतिक वातावरण और धार्मिक आस्था का संगम यहां आने वाले श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति का अनुभव कराता है। धाम परिसर में करीब 20 फीट ऊंचा विशाल शिवलिंग श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। दूर-दूर से आने वाले भक्त विशाल शिवलिंग के दर्शन कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लेते हैं।

 

 

वहीं धाम परिसर में स्थित बाबा खाटू श्याम मंदिर भी श्रद्धालुओं की आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र बना हुआ है। भक्तों की मान्यता है कि बाबा के दरबार में सच्चे मन से मांगी गई मन्नत पूरी होती है। धाम के संत श्री जितेंद्र दास जी महाराज ने बताया कि सावन माह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। कांवड़िए और महिलाएं भी बड़ी संख्या में धाम पहुंचकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त कर रही हैं।

 

 

पूजा-अर्चना के बाद धाम परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सावन के इस पावन अवसर पर अर्धनारीश्वर धाम पूरी तरह शिवमय नजर आया। चारों ओर गूंजते हर-हर महादेव के जयकारे, कांवड़ियों की भक्ति और भोलेनाथ के जलाभिषेक ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

 

 


By - sagar tv news
11-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.