Sagar- चलती 108 एंबुलेंस में लगी आग, मोतीनगर चौराहे पर मचा हड़कंप, डायल-112 टीम ने बुझाई आग

 

सागर शहर के मोतीनगर चौराहे पर मंगलवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक चलती हुई 108 एंबुलेंस के इंजन क्षेत्र में अचानक आग लग गई। घटना शाम करीब 7 बजकर 20 मिनट की बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बैटरी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी और देखते ही देखते एंबुलेंस से धुआं उठने लगा। चलती एंबुलेंस में आग लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आग को बुझाने के लिए तत्काल कोई प्रभावी साधन उपलब्ध नहीं था। इसी बीच घटना की सूचना डायल-112 को दी गई। सूचना मिलते ही FRV टीम बिना समय गंवाए मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाल लिया।

 

 

 

 

FRV में मौजूद फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की गई। इस दौरान FRV पायलट सज्जाद खान ने तत्परता और साहस दिखाते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास किया। वहीं आरक्षक मधुर दुबे ने मौके पर आवश्यक सहयोग और समन्वय करते हुए स्थिति को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डायल-112 टीम की त्वरित कार्रवाई के चलते एंबुलेंस में लगी आग को समय रहते बुझा लिया गया। अगर आग पर तत्काल काबू नहीं पाया जाता तो एंबुलेंस में मौजूद ईंधन और अन्य ज्वलनशील सामग्री के कारण आग तेजी से फैल सकती थी। ऐसे में बड़ा हादसा होने की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता था।

 

 

 

 

इस घटना ने एक बार फिर डायल-112 की त्वरित प्रतिक्रिया व्यवस्था की उपयोगिता को सामने ला दिया। FRV में उपलब्ध अग्निशमन उपकरण का सही समय पर इस्तेमाल कर पुलिस टीम ने न सिर्फ आग को फैलने से रोका, बल्कि संभावित बड़ी दुर्घटना को भी टाल दिया। घटना के दौरान पायलट सज्जाद खान और आरक्षक मधुर दुबे की तत्परता, सूझबूझ और साहस की सराहना की जा रही है। सागर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में घबराएं नहीं और तत्काल डायल-112 पर सूचना दें। पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया टीम संकट की स्थिति में सहायता के लिए हमेशा तत्पर है।


By - sagar tv news
12-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.