नेशनल हाईवे पर खाई में जा पहुंचा तूफ़ान वाहन, खाई और दुर्गम रास्तों से पहुंच पुलिस ने बचाई सात जानें

 

नेशनल हाईवे स्थित घाटी क्षेत्र में एक चार पहिया वाहन अपनी रफ़्तार में जा रहा था की कुछ देर बात आधा दर्जन से ज्यादा लोगों का मौत से आमना-सामना हो गया। अचानक तूफ़ान वाहन करीब सौ फ़ीट गहरी खाई में जा गिरने से चीख पुकार मच गई। इस हादसे में सात लोग गंभीर घायल हुए हैं। जिनकी जान बचाने पुलिस ने अपनी जान जोखिम में डाली। दिल दहला देने वाली घटना एमपी के रीवा जिले के सोहागी थाना क्षेत्र की है। गहरी खाई और दुर्गम रास्ता होने की वजह से रेस्क्यू काफी जोखिम भरा था। लेकिन पुलिस ने अपनी जान की बिना परवाह किये सभी घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ भी मौके पर जमा हो गयी थी।

बताया जा रहा है की सोहागी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 30 पर सुबह के समय भीषण सड़क हादसा हुआ। जहां सोहागी घाटी में तूफान वाहन अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरा। जिसमें सवार सभी सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही तत्काल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गहरी खाई और काफी कठिन रास्ता होने के बावजूद पुलिस ने तत्परता दिखाई जहां खाई में फंसे सभी घायलों को एक एक कर सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला। जिससे सातों घायलों की जान बच सकी। उन्हें तत्काल इलाज के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

हालांकि हादसा किन वजहों से हुआ इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।---


By - sagar tv news
12-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.