बारिश या आफत की बारिश, बांध के गेट खुलते ही बढ़ा नदी का जलस्तर, पुल-पुलिया और रपटे पानी में समाये

 

दो दिनों से लगातार बारिश का दौर जारी है जिससे कहीं ख़ुशी तो कहीं ग़म जैसा माहौल है। क्योंकि कई जगहों पर बारिश राहत बनकर बरस रही है तो कई जगहों पर आफत की बारिश साबित हो रही है। इसी तरह एमपी के मंदसौर जिले में भी तेज बारिश का सिलसिला जारी है। कालाभाटा बांध के दो गेट खोले जाने के बाद शिवना नदी का जलस्तर बढ़ गया है। साथ ही नदी नाले उफान पर आ गए हैं। नज़र आ रहा है की पशुपतिनाथ की छोटी पुल जलमग्न हो गई है।
बारिश के बाद पानी का किस तरह का आलम है। तस्वीरों में देखा जा सकता है। हर तरफ पानी ही पानी नज़र आ रहा है। पुल-पुलिया और रपटे पानी में समा गए हैं। इनके नज़र न आने से हादसों का ख़तरा भी बना हुआ है।

 

 

 


एक तरफ प्रशासन ने अपील जारी करते हुए कहा की पानी होने की दशा में पुल और पुलियों को पार न करें। वहीं अधिकारी-कर्मचारी अलर्ट मोड पर भी नज़र आ रहे हैं। कई जगहों पर पुलिस बल को भी तैनात किया गया है। जिससे कोई अप्रिय स्थिति न बने।

बताया जा रहा है की मंदसौर में तेज बारिश का दौर जारी रहने से शिवना नदी अपने शबाब पर बह रही है। नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी-नालों में भी उफान है। भारी बारिश की वजह से जनजीवन भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। काला भाटा बांध के दो छोटे गेट खुलने के बाद शिवना नदी का जलस्तर बढ़ गया है। वहीं पशुपतिनाथ की छोटी पुल भी जलमग्न हो गई भारी बारिश से प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल तैनात किया गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

 

 

 

कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने वीडियो जारी कर आमजन से सावधानी बरतने और नदी नालों को पार न करने की अपील की है।------


By - sagar tv news
12-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.