सागर- गढ़ाकोटा में तिरंगे के रंग में रंगा पूरा शहर, विशाल तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब

 

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बुधवार को सागर जिले ले गढ़ाकोटा में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज और दिल में देशभक्ति का जज्बा लिए हजारों की संख्या में नगरवासी सड़कों पर उतरे। भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा। तिरंगा यात्रा में भाजपा नेता अभिषेक भार्गव, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती संगीता मनोज तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज तिवारी, पार्षदगण, भाजपा मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं, पत्रकार, मातृशक्ति और बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए।

 

 

तिरंगे से सजे रास्तों से जब यात्रा निकली तो जगह-जगह नागरिकों ने उसका स्वागत किया। युवाओं और विद्यार्थियों में खासा उत्साह नजर आया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाते हुए यात्रा में शामिल हुए। महिलाओं और सामाजिक संगठनों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की। यात्रा के दौरान भाजपा नेता अभिषेक भार्गव ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। देश की आजादी और सुरक्षा के लिए स्वतंत्रता सेनानियों और वीर जवानों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया है। उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य नागरिकों के भीतर राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत करना है।

 

 

उन्होंने युवाओं और विद्यार्थियों से महापुरुषों तथा स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, स्वाभिमान और गौरव की पहचान है। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज तिवारी ने कहा कि तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में नागरिकों की भागीदारी गढ़ाकोटा की मजबूत राष्ट्रभक्ति को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन वीर शहीदों के बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना जीवन कुर्बान किया।

 

 

मनोज तिवारी ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान समाज के हर वर्ग को एक सूत्र में जोड़ने का संदेश देता है। जब पूरा देश तिरंगे के नीचे एकजुट होकर खड़ा होता है, तो राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना और मजबूत होती है। भव्य तिरंगा यात्रा के दौरान गढ़ाकोटा का पूरा वातावरण देशभक्ति से सराबोर नजर आया। तिरंगे की शान में निकली इस यात्रा ने नगरवासियों में राष्ट्रप्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश और मजबूत किया।

 

 


By - sagar tv news
12-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.