सागर- देवरी में खाद गोदाम पर कृषि विभाग का छापा, 162 बोरी खाद मिली… कार्रवाई के बाद गोदाम सील

 

सागर जिले के देवरी में खाद की कथित कालाबाजारी और अवैध भंडारण के आरोपों के बाद कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जवाहर वार्ड स्थित एक खाद गोदाम पर पहुंची विभागीय टीम ने जांच के दौरान 148 बोरी DAP और 14 बोरी यूरिया समेत कुल 162 बोरी खाद का स्टॉक पाया। टीम ने मौके पर पंचनामा कार्रवाई करते हुए गोदाम को सील कर दिया है। अब विभाग यह जांच कर रहा है कि गोदाम में रखा खाद का स्टॉक नियमों के मुताबिक था या नहीं। दरअसल, देवरी के एक किसान ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर जवाहर वार्ड में संचालित अरिहंत फर्टिलाइजर के गोदाम में खाद के कथित अवैध भंडारण और नियम विरुद्ध बिक्री के आरोप लगाए थे। वीडियो सामने आने के बाद मामला कृषि विभाग के अधिकारियों तक पहुंचा और टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

 

 

मंगलवार को कृषि विभाग की टीम ने संबंधित गोदाम का निरीक्षण किया। स्टॉक की जांच के दौरान वहां कुल 162 बोरी खाद मिली। इनमें 148 बोरी DAP और 14 बोरी यूरिया शामिल है। अधिकारियों ने खाद के स्टॉक से जुड़े दस्तावेज और अन्य जानकारी जुटाई। इसके बाद पंचनामा तैयार कर गोदाम को दोबारा सील कर दिया गया। कृषि विभाग के एसडीओ उमाशंकर प्रजापति के मुताबिक, जवाहर वार्ड में तुलसीराम प्रजापति के मकान में यह गोदाम संचालित किया जा रहा था। गोदाम को पहले भी सील किया गया था। मंगलवार को विभागीय टीम की मौजूदगी में इसे खोला गया और स्टॉक की जांच की गई। कार्रवाई के दौरान खाद विक्रेता मौके पर मौजूद नहीं था।

 

 

अब विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि गोदाम में मिला खाद किसके नाम पर दर्ज था, इसका स्टॉक रिकॉर्ड क्या है और बिक्री के लिए संबंधित विक्रेता के पास जरूरी अनुमति और दस्तावेज मौजूद थे या नहीं। इधर, खाद की कथित कालाबाजारी को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद किसान के साथ मारपीट का मामला भी सामने आया है। किसान ने देवरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। ऐसे में खाद के स्टॉक के साथ मारपीट प्रकरण की भी जांच जारी है। फिलहाल 162 बोरी खाद मिलने के बाद गोदाम सील कर दिया गया है। अब विभागीय जांच के बाद ही साफ होगा कि यहां खाद का भंडारण और बिक्री नियमों के मुताबिक हो रही थी या फिर किसी तरह की अनियमितता सामने आती है।

 

 


By - sagar tv news
12-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.