सागर में 15 अगस्त की अंतिम रिहर्सल, निगमायुक्त और एसपी ने ली सलामी, तैयारियां लगभग पूरी
15 अगस्त 2026 के दिन भारत अपनी स्वतंत्रता के 79 साल पूरे कर रहा है और देश अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। ये वो जश्न है जो हर भारतीय एक मनाता है। इसी तरह सागर में भी ध्वजारोहण किया जाता है। एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन होता है। जिसकी तैयांरियां अब अंतिम चरणों में हैं। शहर के पीटीसी ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस को लेकर फाइनल रिहर्सल संपन्न हुई। जिसमें नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री और पुलिस कप्तान अनुराग सुजानिया मुख्य रूप से मौजूद रहे। दोनों अधिकारीयों ने सुबह 9 बजे अंतिम रिहर्सल का निरीक्षण किया। इस दौरान मौजूद पुलिस के जवानों ने परेड का आयोजन किया। वहीं निगमायुक्त राजकुमार खत्री परेड वाहन में सवार होकर सलामी लेने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ एसपी अनुराग सुजानिया भी मौजूद थे। प्रोटोकॉल के तहत इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। मार्च पास्ट के दौरान गज़ब का उत्साह भी देखने को मिला। इस दौरान जिला पुलिस बल, होमगार्ड के जवान, एनसीसी कैडेट्स और स्कूली छात्र-छात्राएं भी मौजूद थे।
ये बिल्कुल उसी तरह का आयोजन था जैसा आगामी पंद्रह अगस्त को किया जाएगा। इस मौके पर कई अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद थे। जिन्हे निर्देशित किया गया। पंद्रह अगस्त को सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे। वहीं मुख्य अतिथि द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लोगों का सम्मान भी किया जाएगा।
बता दें की सागर के पीटीसी ग्राउंड पर हर साल ध्वजारोहण किया जाता है। इस बार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत हैं। जो तय समय पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसके बाद परेड की सलामी ली जायेगी। मार्च पास्ट का आयोजन किया जाएगा। वहीं इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे और आखिर में सम्मान समारोह आयोजित होगा।-