सागर पुलिस ने लौटाई चेहरों की मुस्कान, 16 लाख कीमत के 112 मोबाइल ढूंढकर सौंपे वापिस | SAGAR TV NEWS
किसी को ख़ुशी मिल सके असल में वही ख़ुशी तो सबसे बड़ी है। इसी तरह का काम सागर जिले की पुलिस ने भी किया है। पुलिस ने लोगों को सिर्फ मोबाइल ही नहीं बल्कि उनकी मुस्कान भी वापिस लौटाई है। किसी न किसी वजह से गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन उनके मालिकों को वापिस सौंपे गए हैं। मोबाइल मिलने के बाद लोगों के चेहरों पर ख़ुशी साफ़ देखी जा रही थी। पुलिस कप्तान अनुराग सुजानिया ने खुद अपने हाथों से गुम या चोरी होने वाले मोबाइलों को उनके धारकों को सौंपा है। पुलिस ने करीब 16 लाख रूपये कीमत के 112 मोबाइल फोन ढूंढ निकालने के बाद उन्हें वापिस लौटाए हैं। जिससे लोग काफी खुश नज़र आये। इनमें वह लोग भी शामिल थे जिन्होंने फोन गुम हो जाने के बाद कुछ हद तक उम्मीद ही छोड़ दी थी। लेकिन पुलिस के प्रयासों से उनका भरोसा और मजबूत हुआ है। इसलिए सभी ने पुलिस के इस प्रयास की जमकर सराहना की।
बता दें की सागर पुलिस ने साइबर सेल की मदद और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 112 मोबाइल फोन खोज निकाले। इनमें वह मोबाइल शामिल हैं जो या तो चोरी या फिर गुम हो गए थे। इन सभी मोबाइलों को ट्रैस करने के बाद खोजा और बरामद किया। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम में ऐसे सभी सम्बंधित लोगों को बुलाया गया। जहां एसपी अनुराग सुजानिया ने उनके मालिकों को वापिस सौंपा गया है। फिलहाल 112 मोबाइल लोगों को लौटाए गए हैं जिनकी कीमत तकरीबन 16 लाख रूपये बताई जा रही है।
मामले में एसपी अनुराग सुजानिया ने जानकारी देते हुए बताया की साइबर सेल की मदद से मोबाइलों को ट्रैस करने के बाद उन्हें बरामद किया गया है अभी भी कई ऐसे मोबाइल हैं जिन्हे ट्रैस किया जा रहा है। जल्द ही उन्हें भी ट्रैस कर लिया जायेगा। एसपी का कहना है की अगर किसी का भी मोबाइल गुम या चोरी हो जाता है तो CIR पोर्टल पर मोबाइल को ब्लॉक करा दें इसके बाद अगर मोबाइल एक्टीवेट होता है तो पुलिस के पास अलर्ट आ जाएगा। जिससे उसे ढूंढने में मदद मिलेगी।-