दो छोटे कमरों में चल रहा था मदरसा,445 बच्चों का दाखिला 35 बच्चे मिले पढ़ते हुए, मदरसा सील

 

प्रशासन की टीम अचानक से ऐसी जगह पहुंची जहां महज दो कमरों में मदरसा संचालित किया जा रहा था। वहीं रिकॉर्ड खंगालने पर इसमें 445 बच्चों का दाखिला मिला जिनमें अधिकतर हिंदू बच्चे बताये गए। हालांकि वह मदरसे में पढ़ने नहीं आते थे। मौके पर 35 बच्चे पढ़ते हुए मिले। अनियमितताओं के बाद मदरसे को सील करने की कार्यवाई की गयी। मामला एमपी के मुरैना जिले का है। बताया गया की बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. निवेदिता शर्मा ने खड़ियाहार गांव में संचालित मदरसा आयसा इस्लामिया का औचक निरीक्षण किया। जहां दो कमरों में संचालित मदरसे में रिकॉर्ड के अनुसार 445 बच्चों का दाखिला मिला। जबकि सिर्फ 35 बच्चे पढ़ते मिले। बच्चों की संख्या और भवन की क्षमता में काफी अंतर मिलने पर अध्यक्ष ने मदरसे को तत्काल सील करा दिया। वहीं शिक्षा विभाग को उसकी मान्यता निरस्त करने की कार्रवाई के निर्देश दिए।

बल संरक्षण आयोग अध्यक्ष डॉ. निवेदिता शर्मा ने कई अधिकारीयों के साथ मदरसे का निरीक्षण किया। इस दौरान दो कमरे उनके सामने एक छोटा आंगन मिला। जब मदरसे का दाखिला रिकॉर्ड जांचा गया तो उसमें 445 बच्चों के नाम दर्ज मिले। जिनमें अधिकांश हिंदू बच्चों के नाम बताए गए। हालांकि ये बच्चे नियमित पढ़ने नहीं आते थे।

आयोग अध्यक्ष ने मदरसा प्रबंधन से जब अन्य जरूरी रिकॉर्ड मांगे तो वह उपलब्ध नहीं करा पाए। जिसके बाद उन्होंने मदरसे को सील करा दिया। साथ ही शिक्षा विभाग की सहायक संचालिका को मदरसे की मान्यता निरस्त करने की कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए। रिकॉर्ड में दर्ज बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसको लेकर उन्हें नजदीकी प्राथमिक स्कूलों में प्रवेश दिलाने के निर्देश भी दिए गए।


By - sagar tv news
13-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.