सागर- हाईक्लास एयरपोर्ट बनाने जगह की तलाश करने पहुंची कलेक्टर, जाने संभावित स्थल | SAGAR TV NEWS |

 

सागर के विकास को अब पंख लगने की उम्मीद मजबूत होती नजर आ रही है। वर्षों से चली आ रही एयरपोर्ट की मांग अब सिर्फ एक सुविधा की उम्मीद नहीं, बल्कि शहर के भविष्य के विकास से जुड़ी बड़ी उपलब्धि बनने की ओर बढ़ रही है। मध्य प्रदेश सरकार की ओर से केंद्र को भेजे गए प्रस्ताव और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से हुई चर्चा के बाद सागर में नए एयरपोर्ट के निर्माण की संभावनाएं बढ़ गई हैं।

 

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू से भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और सागर विधायक शैलेंद्र जैन की चर्चा के दौरान सागर को प्रदेश के उन 10 शहरों की सूची में शामिल बताया गया, जहां एयरस्ट्रिप को एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने की योजना है। सिंगरौली के बाद सागर में काम शुरू किए जाने की बात सामने आई है।

 

 

एयरपोर्ट के लिए मौजूदा ढाना एयरस्ट्रिप की जगह पर्याप्त नहीं होने के कारण अब नई जमीन की तलाश तेज हो गई है। इसी क्रम में गुरुवार को कलेक्टर प्रतिभा पाल ने एसडीएम के साथ सिरोजा, चितौरा और मोकलपुर क्षेत्र का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने नक्शे और खसरे के आधार पर उपलब्ध शासकीय एवं अन्य भूमि की स्थिति का जायजा लिया।

 

सागर के लिए यह परियोजना महज हवाई सेवा शुरू होने तक सीमित नहीं होगी। एयरपोर्ट बनने से शहर की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और व्यापार, उद्योग, पर्यटन, शिक्षा, चिकित्सा तथा रोजगार के नए अवसरों को गति मिल सकती है। बुंदेलखंड के केंद्र में स्थित सागर को देश के प्रमुख महानगरों से जोड़ने की दिशा में यह बड़ा कदम साबित हो सकता है।

 

खजुराहो के बाद बुंदेलखंड में सागर का एयरपोर्ट क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को नई रफ्तार देने वाला साबित हो सकता है। बेहतर एयर कनेक्टिविटी से निवेशकों की पहुंच आसान होगी, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और सागर की पहचान एक तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्रीय केंद्र के रूप में और मजबूत हो सकती है।

 

 


By - sagar tv news
13-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.