Sagar- स्वतंत्रता दिवस पर MLA ने कार्यकर्ताओं के साथ की महापुरुषों की मूर्तियों की धुलाई
सागर जिले के बण्डा विधायक वीरेन्द्र सिंह लम्बरदार के नेतृत्व में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नगर में स्थित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पहुंचकर धुलाई एवं साफ-सफाई की।
कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा, इसके बाद महात्मा गांधी जी की प्रतिमा, झंडा चौक, शहीद भगत सिंह जी की प्रतिमा , वीरागंना अवंति बाई लोधी प्रतिमा, महाराणा प्रताप जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर पहुंचकर साफ-सफाई की। इस दौरान प्रतिमाओं को धोकर स्वच्छ किया गया और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन्हें सम्मानपूर्वक सजाने की तैयारी की गई।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से विधायक वीरेन्द्र सिंह लम्बरदार, नगर मंडल अध्यक्ष रूपेश रोशन खरे, बरा मंडल अध्यक्ष नीतेश जैन नैनधरा, जिला उपाध्यक्ष विवेक मिश्रा, उपाध्यक्ष अभि कटारे, पुरुषोत्तम दुबे, प्रवीण जैन, देव पटेल, महामंत्री सनत जैन, मुकेश सेन, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजाभैया नौराज सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।