Sagar- शाहगढ़ में गूंजा तिरंगे का जयघोष, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर, सैकड़ो लोग शामिल हुए

 

राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभर में चल रहे ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान के तहत शुक्रवार को सागर के शाहगढ़ में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में शान से लहराता तिरंगा और जुबां पर भारत माता के जयकारों के साथ पूरा शहर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।

दशहरा मैदान से शुरू हुई इस भव्य तिरंगा यात्रा में शासकीय एवं निजी स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने देशप्रेम से ओतप्रोत आकर्षक झांकियों के माध्यम से वीर शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा को जीवंत किया। एनसीसी कैडेट्स, पुलिस विभाग, वन विभाग, राजस्व विभाग, नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आमजन हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा बस स्टैंड स्थित 1857 के महान क्रांतिकारी शाहगढ़ नरेश राजा बखतवली शाह की प्रतिमा स्थल पर पहुंची। यहां क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र सिंह लंबरदार, जनपद पंचायत अध्यक्ष मनीष यादव, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष आयुष पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष योगेश दुबे सहित जनप्रतिनिधियों ने माल्यार्पण कर महान क्रांतिकारी को नमन किया।

इसके बाद यात्रा डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पहुंची, जहां माल्यार्पण कर संविधान निर्माता को श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य मार्ग और बाजार से होती हुई यात्रा शहीद स्मारक पहुंची। यहां जनप्रतिनिधियों ने शहीदों को नमन किया।

क्षेत्रीय विधायक के संबोधन के बाद तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। पूरा आयोजन देश की एकता, अखंडता, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और राष्ट्रप्रेम का संदेश देता नजर आया।


By - sagar tv news
14-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.