सागर- स्कूलों में गूंजा देशभक्ति का संदेश, बच्चों को तिरंगे-मिठाई बांटकर लगाया ‘एक पेड़ मां के नाम’

 

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए सागर शहर के श्री बालाजी प्रभात जन सेवा समिति की ओर से विभिन्न स्कूलों में तिरंगे झंडे, मिठाई और पेन का वितरण किया गया। इस दौरान बच्चों को राष्ट्रीय पर्व के महत्व से परिचित कराने के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया। समिति के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शासकीय प्राथमिक शाला पंतनगर और शासकीय प्राथमिक बालक शाला काकागंज सहित अन्य स्थानों पर पहुंचकर नन्हे-मुन्ने बच्चों को तिरंगे झंडे और मिठाई वितरित की। बच्चों के हाथों में तिरंगा पहुंचते ही उनके चेहरों पर खुशी देखने को मिली। स्कूल परिसर में देशभक्ति का माहौल नजर आया और बच्चों ने उत्साह के साथ राष्ट्रीय पर्व मनाने का संकल्प लिया।

आयोजकों ने राहगीरों और आम नागरिकों को भी तिरंगे झंडे वितरित किए। इस पहल का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत स्कूल परिसर में पौधारोपण किया गया। समिति के सदस्यों ने कहा कि तिरंगा देश की आन-बान-शान का प्रतीक है, वहीं पेड़ आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव हैं। इसलिए राष्ट्रप्रेम के साथ पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी निभाना भी प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

सामाजिक कार्यकर्ता रामेश्वर फोटोग्राफर ने कहा कि उनकी समिति द्वारा हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इसी तरह सामाजिक और राष्ट्रहित से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस बार भी बच्चों के बीच तिरंगा और मिठाई बांटकर उन्हें देशभक्ति से जोड़ने का प्रयास किया गया है। कार्यक्रम में पार्षद नीरज, गोलू कोरी और भरत माते, उमाशंकर रैकवार, परमानंद, डॉ. एचडी कोरी, मुन्ना मासाव, शिवराम पटेल, कालूराम मासाव, प्रहलाद पवार, जगदीश रैकवार सहित सामाजिक कार्यकर्ता, महिलाएं और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम ने बच्चों में राष्ट्रप्रेम जगाने के साथ सेवा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश भी दिया।


By - sagar tv news
14-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.