Sagar-मंदिर में तोड़फोड़ से नाराज शिवसैनिक विधायक की गाड़ी के आगे बैठे, आरोपी गिरफ्तार

 

सागर में मकरोनिया नगर पालिका के सामने मंदिर मे स्थापित हनुमान जी की मूर्ति को अज्ञात व्यक्ति ने क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे नाराज शिवसैनिको ने नगर पालिका गेट के सामने प्रदर्शन किया, नगर पालिका से बाहर निकल रहे नरयावली विधायक प्रदीप लारिया की गाड़ी के सामने शिवसैनिक बैठ गए,विधायक ने गाड़ी से उतर कर शिवसैनिको की बात सुनी और मूर्ति को पुनः लगवाने का आश्वासन दिया साथ ही मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने वाले आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने पुलिस अधीक्षक व थाना प्रभारी से चर्चा की! शिवसेना जिला प्रमुख दीपक सिंह लोधी ने कहा पहले भी उक्त व्यक्ति द्वारा भगवान भोलेनाथ जी मूर्ति को कुआ मे फेक दिया था जानबूझ कर हिन्दू देवी देवताओं को अपमानित किया जा रहा है शिवसेना जिला प्रभारी विकास सिँह ने कहा कि नगर पालिका की नाक के सामने हिन्दूओ के देवी देवताओं को अपमानित किया जा रहा है लेकिन नगर पालिका सुरक्षा की दृष्टि से कोई कदम नही उठाती उक्त व्यक्ति अपराधिक प्रवृत्ति का है पहले जिला बदल की कार्यवाही की जा चुकी है

विधायक प्रदीप लारिया के निर्देश के बाद मकरोनिया पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए एक घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। विधायक ने कहा कि धार्मिक आस्था से जुड़े स्थलों पर इस प्रकार की घटनाएं अत्यंत गंभीर हैं। ऐसे कृत्य करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि क्षेत्र में शांति, सौहार्द और सामाजिक समरसता बनी रहे।


By - sagar tv news
14-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.