Sagar - मकरोनिया चौराहे पर अनियंत्रित हुआ ट्रक दुकान में जा घुसा, फिर हुआ ये
सागर के मकरोनिया चौराहे पर एक बार फिर बड़ा हादसा होते-होते टल गया है यहां शुक्रवार की सुबह एक लोडेड ट्रक और नियंत्रित होकर दुकान में जाग घुसा गनीमत रही कि यह हादसा ऐसे समय पर हुआ जब यहां चाय की दुकान बंद थी फूलों वाली दुकान बंद थी मंदिर भी कोई श्रद्धालु इस समय नहीं जाते वही यातायात भी इस समय लगभग ना के बराबर होता है यही हादसा रात की जगह दिन में हुआ होता तो किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था क्योंकि यहां सुबह से लेकर ही देर रात तक ट्रैफिक बना रहता है चाय की दुकान पर ग्राहक खड़े रहते हैं नगरपालिका का अमला भी मौजूद रहता है
बताया जाता है कि इसी स्थान पर कुछ समय पहले एक चार पहिया वाहन भी आकर घुस गया था बार-बार यहां पर हादसे हो रहे हैं लेकिन जिम्मेदार मौन साधे हुए हैं शायद उन्हें किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार है क्योंकि रोड चौड़ीकरण और चौराहे की सौंदर्य करण के नाम पर यहां पर कई बार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हो चुकी है लेकिन जिस जगह पर यह हादसा हुआ है वहां से चाय की दुकान और फूलों की दुकान कभी टस से मस नहीं हुई है, स्थानीय लोगों के द्वारा कहा जा रहा है कि इस क्षेत्र में रसूखदारों की दबाव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नहीं की जाती है,
बताया जा रहा है कि मकरोनिया चौराहे पर यह सड़क हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ था और फिर दोपहर 12 बजे तक ट्रक खड़ा रहने की वजह से ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति भी बीच-बीच में बनती रही,