Sagar- रात में घर से टहलने निकले प्रधान आरक्षक लापता, मोबाइल-पर्स-एटीएम घर पर छोड़े

 

सागर के गोपालगंज थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक राजेंद्र सिंह राजपूत के अचानक लापता होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। वह गुरुवार रात करीब नौ बजे मकरोनिया स्थित अपने सरकारी आवास से लोअर-टीशर्ट पहनकर पैदल टहलने के लिए निकले थे, लेकिन इसके बाद वापस घर नहीं लौटे। परिजनों ने मकरोनिया थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार राजेंद्र सिंह हाल ही में मकरोनिया स्थित सरकारी क्वार्टर में शिफ्ट हुए थे। गुरुवार रात उनकी गोपालगंज थाने में नाइट ड्यूटी भी थी, लेकिन वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। इसके बाद थाने से उनके घर

 

 

 


संपर्क किया गया। घर वालों ने थाना पुलिस को वस्तुस्थिति से अवगत कराया। जिसके बाद उनकी तलाश शुरू की गई। परिजन से भी उनके बारे में जानकारी ली गई। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उनके परिजनको बुलाकर पूछताछ भी की गई। जांच में सामने आया है कि राजेंद्र सिंह अपना मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और पर्स घर पर ही छोड़ गए हैं। इससे पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए उनकी तलाश कर रही है

 

 

 

 

 

घर से निकलते समय उन्होंने लोअर और टी-शर्ट पहन रखी थी तथा पैदल ही निकले थे। पुलिस को कुछ स्थानों के सीसीटीवी फुटेज में राजेंद्र सिंह दिखाई दिए हैं। फुटेज के आधार पर उनके आने-जाने वाले संभावित रास्तों की जानकारी जुटाई जा रही है। गोपालगंज, मकरोनिया सहित जिले के कई थानों की पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और रिश्तेदारों के यहां भी उनकी जानकारी ली जा रही है। जिले में उनकी फोटो, हुलिए सहित जानकारी प्रसारित कर तलाश की जा रही है। एएसपी नरेंद्र सोलंकी ने बताया कि प्रधान आरक्षक राजेंद्र सिंह की तलाश की जा रही है। मकरोनिया थाने में गुमशुदगी कायम कर ली गई है।


By - sagar tv news
15-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.