Sagar - सावन में जमकर बरस रहे बदरा, जाने अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम

 

 

 

सागर जिले में मौसम का मिजाज बदल गया है। वेदर सिस्टम सक्रिय होने के बाद शुक्रवार रात से जिलेभर में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। शनिवार दोपहर तक कहीं झमाझम तो कहीं रिमझिम बारिश होती रही। शुक्रवार रात सागर शहर समेत जिले के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई। बारिश के बीच ही जिले में स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया गया।

 

पिछले 24 घंटे में सागर में 20 मिलीमीटर यानी करीब पौन इंच बारिश दर्ज की गई। वहीं बीना में पौने दो इंच से अधिक बारिश हुई। मालथौन, बंडा, शाहगढ़, रहली और देवरी में भी एक इंच से ज्यादा पानी गिरा। इसके अलावा खुरई, गढ़ाकोटा, केसली और राहतगढ़ क्षेत्र में भी बारिश दर्ज की गई है।

 

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में स्ट्रॉन्ग वेदर सिस्टम सक्रिय है। इसके चलते अगले चार दिनों तक सागर संभाग के जिलों में बारिश का असर देखने को मिल सकता है। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुआ लो प्रेशर एरिया अब डिप्रेशन में बदल गया है। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में रहने की संभावना है, जिसके चलते बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

 

बारिश के बावजूद जिले में अब तक औसत बारिश सामान्य से काफी कम है। सागर जिले में इस मानसून सीजन में अब तक 495.8 मिलीमीटर यानी करीब 19.5 इंच औसत बारिश दर्ज हुई है। जबकि पिछले साल 15 अगस्त तक जिले में औसतन 34.5 इंच बारिश हो चुकी थी।

 

जिले की सामान्य औसत बारिश 48.4 इंच है। इसके मुकाबले अब तक केवल 40.29 प्रतिशत बारिश हुई है। पिछले साल की तुलना में इस सीजन में करीब 43 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है।

 

बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट आई है।


By - Sagar tv news
15-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.