Sagar- घाटी चढ़ते समय अधर में आ गया पानी से भरा टैंकर, चालक बाल-बाल बचा

 

सागर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गिरधारी पुरम रोड पर घाट चढ़ते समय पानी से भरा हुआ एक ट्रेक्टर पलटते हुए अधर में लटक गया। इस दौरान चालक की जान जाते-जाते बची। अगर वह तत्काल हटता नहीं तो बड़ी घटना घट जाती। उसके साथ कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे जो हादसे का शिकार होने से बच गए। ट्रेक्टर का अगला हिस्सा हवा में आ गया था, वहीं अगर इस दौरान टैंकर पलट जाता या उसका हिच टूट जाता तो किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता था। घटना ऐसे समय हुई जब वाहनों की आवाजाही बनी हुई थी। गिरधारीपुरम रोड की ये घाटी और मोड़ खतरनाक साबित हो रहा है आये दिन यहां हादसों का अंदेशा बना रहता है वहीं कई भारी वाहन घाट पर दम तोड़ते नज़र आते हैं। कुछ समय बाद ट्रेक्टर को जेसीबी की मदद से दुरुस्त कर लिया गया।

 

 

 

 

बताया जा रहा है की पानी से भरा हुआ टैंकर निर्माण स्थल पर पानी लेकर जा रहा था। पथरिया तरफ से आने के बाद जैसे ही ट्रेक्टर गिरधारीपुरम तरफ घाटी चढ़ रहा था तभी अचानक मौसम टूटने से ट्रेक्टर पलटते हुए सीधा खड़ा हो गया। जिससे चालक की जान जाते जाते बची। उसके साथ मौजूद अन्य युवकों ने तत्काल टैंकर में टेक लगाई। जिससे वह अनियंत्रित न हो, साथ ही वापस होकर न पलट जाए। कुछ समय बाद कंपनी की ही जेसीबी मौके पर पहुंची जिसकी मदद से ट्रेक्टर को सीधा करते हुए घाटी पार की गई। गनीमत की बात ये है की इस दौरान जनहानि नहीं हो पाई। साथ ही ट्रेक्टर को भी बहुत ज्यादा नुक्सान नहीं हुआ है।

 

 

 

 

गौरतलब है की गिरधारीपुरम कॉलोनी के आगे पहाड़ क्षेत्र में काफी समय से निर्माण कार्य लगा हुआ है। जिससे यहां निर्माण सामग्री का परिवहन लगा रहता है। साथ ही पानी के टैंकर भी लगातार आते-जाते हैं। लेकिन मोड़ और घाटी एक साथ होने से यहां भारी वाहनों का हमेशा ही ख़तरा बना रहता है। आये दिन भारी वाहन यहां थम जाते हैं। इसी तरह ये टैंकर पलट गया।------


By - sagar tv news
16-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.