Sagar- सड़कों पर बने चेंबर वाहन चालकों को बने मुशीबत, हादसों को न्योता दे रही निगम की लापरवाही

 

सागर शहर की सड़कों पर सीवरेज और पाइपलाइन के क्षतिग्रस्त चेंबर वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गए हैं। जगह-जगह चेंबर टूटे पड़े हैं, तो कहीं इनके ढक्कन क्षतिग्रस्त होने से सड़क पर गहरे गड्ढे बन गए हैं। इनकी वजह से आए दिन दोपहिया वाहन चालक दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। हादसों में लोगों को शारीरिक चोट के साथ आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।

 

 

 

सिविल लाइन क्षेत्र में जिला पंचायत चौराहे पर पिछले कई हफ्तों से चेंबर खराब पड़ा हुआ है। सड़क पर मौजूद यह क्षतिग्रस्त चेंबर रात के समय और बारिश के दौरान और भी खतरनाक हो जाता है। यहां से गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालक अचानक सामने आए गड्ढे की वजह से संतुलन खोकर गिर रहे हैं।

 

 

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि चेंबर की समस्या की जानकारी जिम्मेदारों को कई बार दी जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद सुधार कार्य नहीं कराया गया। सड़क पर बने ये गड्ढे और क्षतिग्रस्त चेंबर किसी बड़े हादसे का इंतजार करते नजर आ रहे हैं।

 

 

 

नगर निगम शहर की सड़कों और सीवरेज व्यवस्था के रखरखाव की जिम्मेदारी निभाता है, लेकिन लापरवाही का आलम यह है कि कई सप्ताह बीत जाने के बाद भी खराब चेंबर को दुरुस्त नहीं किया गया। लोगों का सवाल है कि आखिर जिम्मेदारों की नींद कब खुलेगी और किसी बड़े हादसे के बाद ही सुधार कार्य कराया जाएगा? जरूरत है कि नगर निगम तत्काल क्षतिग्रस्त चेंबरों की मरम्मत कराकर सड़क को सुरक्षित बनाए।


By - sagar tv news
16-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.