दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया युवक तेज बहाव में बहा,अगले दिन मिला, SDERF ने किया रेस्क्यू

 

अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया एक 17 साल का युवक तेज बहाव में बह गया। इस बात की खबर लगते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गयी। परिजनों को सूचना दी गयी। वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी थी। SDERF की टीम ने युवक को खोजने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। दोबारा शुरू किये गए रेस्क्यू के बाद कहीं डेड बॉडी बरामद की जा सकी। घटना मुरैना जिले के रामपुर थाना क्षेत्र की है। जहां ऐंचवाड़ा घाट पर दोस्तों के साथ नहाने गया 17 साल का युवक क्वारी नदी के तेज बहाव में बह गया था। पुलिस ने पीएम कराने के बाद मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।

 

 

 

बताया जा रहा है की रामपुर थाना क्षेत्र के ऐंचवाड़ा गांव निवासी 17 साल का सुंदरम जादौन अपने दो दोस्तों संतोषी कुशवाह और देव रजक के साथ ऐंचवाड़ा घाट पर क्वारी नदी में नहाने गया था। तभी अचानक सुंदरम का पैर फिसल गया और वह नदी के तेज बहाव में बह गया। दोनों दोस्तों ने सुंदरम को बचाने की काफी कोशिश की लेकिन बहाव तेज होने से सफलता नहीं मिली। इसके बाद दोनों ने गांव पहुंचकर परिजनों और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी।

 

 

 

 

सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में ऐंचवाड़ा घाट पहुंचे। साथ ही रामपुर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर SDERF की टीम को जानकारी दी। जिसके बाद टीम ने नदी में रेस्क्यू अभियान शुरू किया। लेकिन अंधेरा होने के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन रोकना पड़ा। अगले दिन सुबह SDERF की टीम ने दोबारा रेस्क्यू शुरू किया। जहां कई घंटों की तलाश के बाद टीम ने सुंदरम की डेड बडय को नदी से बाहर निकाला।

फिलहाल रामपुर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है।------


By - sagar tv news
16-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.