सागर- गोपाल भार्गव का बयान चर्चाओं में, बोले भाजपा का हर एक कार्यकर्ता है मुख्यमंत्री

 


अपने अंदाज़ और बयानों को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहने वाले पूर्व मंत्री और विधायक गोपाल भार्गव ने फिर एक बयान दिया जो चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने मंच से कहा की भाजपा का हर कार्यकर्ता मुख्यमंत्री है। उन्होंने आगे कहा की किसी से सर्टिफिकेट लेने की जरुरत नहीं है। इसके अलावा उन्होंने कहा की लोग तो भोंकते ही रहते हैं लेकिन हाथी अपनी मस्त चाल में चलता है। दरअसल गोपाल भार्गव सागर जिले के रहली स्थित एक गार्डन में राठौर समाज के कार्यक्रम में पहुंचे थे। जहां वो मंच से लोगों को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने ये बात कही। उनका ये बयान स्वघोषित मुख्यमंत्री वाले पंपलेट के बाद आया है।

बता दें की इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति विधायक गोपाल भार्गव के गढ़ाकोटा स्थित गणनायक के बाहर लगे निवास बोर्ड पर स्वघोषित मुख्यमंत्री लिखा पंपलेट चिपकाता हुआ नजर आ रहा है ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसी दौरान जब पूर्व मंत्री मंच से कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। तभी उनसे इस बात का ज़िक्र किया गया। जिस पर उन्होंने तुरंत चुटकी भरे अंदाज में तत्काल ही पलटवार करते हुए कहा की भाजपा का हर एक कार्यकर्ता मुख्यमंत्री हैं। प्रधानमंत्री कहते हैं की हर कार्यकर्ता प्रधानमंत्री है। किसी से सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं है हम सभी कार्यकर्ता अपने आप को कम नहीं समझते। गोपाल भार्गव ने कहा की लोग भोंकते रहते हैं और हाथी अपनी मस्त चाल में चलता है। इसके अलावा मिसाल देते हुए कहा की दो-चार दस चीटियां मिलकर गन्ने को नहीं खींच सकती। अब गोपाल भार्गव का ये बयान काफी सुर्ख़ियों में है।

पूर्व मंत्री और विधायक गोपाल भार्गव रहली स्थित एक पैलेस में पहुंचे थे। जहां राठौर समाज द्वारा मनाई गई वीर दुर्गादास राठौर के जयंती समारोह के दौरान उन्होंने यह बयान दिया।--


By - sagar tv news
16-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.