सागर- तिरंगा यात्रा में पैदल चलते रहे विधायक समेत अधिकारी-कर्मचारी,SDM पुलिस वाहन में बैठे रहे, फिर पड़ी नज़र !
सागर जिले के देवरी में तिरंगे के सम्मान में एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जा रही थी। जिसमें स्थानीय विधायक समेत अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी-कर्मचारी पैदल चलते नज़र आये। लेकिन ऐसा नज़ारा कैमरे में कैद हुआ जो कई सवाल खड़े कर रहा है। दरअसल इस दौरान एसडीएम वाहन में बैठे नज़र आये। लेकिन जब उन तक कैमरा पहुंचा तो वह पैदल चलने लगे। इस दौरान कई लोगों ने इस पर नाराज़गी जताई।
जानकारी के मुताबिक स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गयी। जिसमें विधायक बृजबिहारी पटेरिया समेत जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में लोग पैदल चलकर देश भक्ति का संदेश देते नजर आए। लेकिन एसडीएम मुन्नवर खान पुलिस वाहन में बैठे दिखाई दिए। वह कितने संवेदनशील है इस पर सवाल उठ रहे हैं। दरअसल कहा गया की तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के सम्मान का संदेश आम लोगों तक पहुंचाना था। ऐसे में जब विधायक समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारी और आम नागरिक पैदल चल रहे थे। तो एसडीएम पुलिस वाहन में क्यों बैठे थे। जब पत्रकारों ने उनके वीडियो और फोटो कैमरे में कैद किये तो वह वाहन से उतरकर पैदल चलने लगे। इसके बाद पैदल ही यात्रा पूरी की। बताया गया की एसडीएम यात्रा शुरू होने के बाद पैदल ही चल रहे थे लेकिन रास्ते में वह गाड़ी में बैठ गए। लेकिन जैसे ही उनकी नज़र कैमरों पर गई तो सहजपुर तिराहे के आगे गाड़ी से उतरकर पैदल चलने लगे और यात्रा पूरी की।
लोगों का कहना था की तिरंगा यात्रा सिर्फ एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना प्रदर्शित करने का मौका है। खैर अधिकारी ने ऐसा क्यों किया या फिर इसके क्या कारण थे, ये बात फिलहाल साफ़ नहीं है। तहसीलदार से भी जानकारी लेना चाहि गयी लेकिन वह चैम्बर से बाहर नहीं निकले।---