सागर- दूध लेकर लौट रहे रोजगार सहायक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, इलाज से पहले मौत |SAGAR TV NEWS

 

सागर जिले के खुरई के बीना रोड पर रीठौर गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में रोजगार सहायक की मौत हो गई। गांव से दूध लेकर बाइक से खुरई लौट रहे 32 वर्षीय रघुराज सिंह राजपूत को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल रघुराज सिंह ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक, रघुराज सिंह सरखड़ी गांव के रहने वाले थे और अपने ही गांव में रोजगार सहायक के पद पर पदस्थ थे। वह परिवार के साथ खुरई के घोरट रोड पर रहते थे। बताया जा रहा है कि वह बाइक से गांव गए थे और दूध लेकर वापस खुरई लौट रहे थे। इसी दौरान रीठौर गांव के पास उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

 

 

टक्कर इतनी जोरदार थी कि रघुराज सिंह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना दी और एम्बुलेंस की मदद से उन्हें खुरई सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच की तो उनके जबड़े में गंभीर चोट सामने आई। चोट इतनी गंभीर थी कि उनका जबड़ा बाहर निकल गया था। उनकी हालत बेहद नाजुक बताई गई। डॉक्टरों ने बेहतर उपचार के लिए उन्हें सागर रेफर करने की तैयारी शुरू की, लेकिन सागर ले जाए जाने से पहले ही उनकी हालत अचानक बिगड़ गई।

 

 

चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद रघुराज सिंह की जान नहीं बच सकी और उन्होंने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। रघुराज सिंह की मौत की खबर जैसे ही परिवार तक पहुंची, वहां मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक सड़क हादसे ने परिवार से उनका सहारा छीन लिया। इधर हादसे के बाद खुरई देहात थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने के लिए घटनास्थल के आसपास की जानकारी जुटा रही है। साथ ही हादसे की परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुटी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

 


By - Sagar tv news
16-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.