बिस्तर में छिपा था जहरीला सांप, प्रधान आरक्षक को दो बार डसा, फिर पुलिस की तत्परता आई काम

 

प्रधान आरक्षक अपने सरकारी क्वार्टर में सो रहे थे की अचानक से उन्हें दो बार जहरीले कॉमन करैत सांप ने डस लिया। आरक्षक ने मदद के लिए शोर मचाया। जिससे थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिस स्टाफ तत्काल मौके पर पहुंचा। उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए सांप की फोटो खींचकर AI से प्राथमिक इलाज को लेकर जानकारी ली।

 

इसके बाद सावधानी बरतते हुए आरक्षक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। मामला ग्वालियर जिले का है जहां बिजौली थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक पूरन सिकरवार को जहरीले सांप ने डसा। स्टाफ के लोगों ने अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों को फोटो दिखाया जिसके आधार पर इलाज शुरू किया गया। राहत की बात ये है की पूरन सिकरवार की हालत खतरे से बाहर है। फिलहाल उनका इलाज जारी है। सूचना मिलने पर एसएसपी धर्मवीर सिंह भी अस्पताल पहुंचे थे।

 

 

जानकारी के मुताबिक बिजौली थाना परिसर स्थित सरकारी क्वार्टर में प्रधान आरक्षक पूरन सिकरवार अपने बिस्तर पर सो रहे थे। उन्हें अंदाज़ा भी नहीं था की उनके बिस्तर में मौत छिपी बैठी है। करैत सांप ने उनके हाथ में दो जगह डस लिया।

 

जिस पर पूरन सिंह ने मदद के लिए शोर मचाया तो थाना प्रभारी सौरभ श्रीवास्तव समेत थाने में मौजूद स्टाफ तुरंत क्वार्टर पहुंचे। टीआई ने सांप की फोटो खींचकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से प्राथमिक इलाज का तरीका पूछा। AI द्वारा बताई गई सावधानी बरती गई। और आरक्षक को जयारोग्य अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों को सांप की फोटो दिखाने पर उन्होंने इलाज शुरू किया। प्राथमिक इलाज के बाद प्रधान आरक्षक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

 

पुलिस की तत्परता और AI की मदद से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। फिलहाल प्रधान आरक्षक पूरन सिंह की हालत खतरे से बाहर है।


By - Sagar tv news
16-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.