नागचंद्रेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब, करंट की फैली अफवाह, भग दड़ जैसी बात का खंडन

 

सिर्फ नागपंचमी पर साल में एक बार खुलने वाले नागचंद्रेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भीड़ बेकाबू नज़र आ रही थी। दर्शन के लिए लगी कतारों में करंट फैलने की अफवाह से हड़कंप मच गया। दहशत के बीच श्रद्धालुओं में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस दौरान कई श्रद्धालु गिरकर घायल हुए। कुछ बैरिकेट से टकराकर चोटिल हुए। वहीं कई श्रद्धालु बैरिकेट कूदकर जाते हुए नज़र आये। ये पूरा मामला उज्जैन जिले का है जहां महाकाल मंदिर समिति ने अपनी तरफ से स्पष्टीकरण जारी करते हुए इस तरह की ख़बरों को भ्रामक बताते हुए खंडन किया साथ ही अफवाहों पर ध्यान न देने की बात कही।

 

 

बता दें की महाकाल मंदिर के ऊपरी तल पर स्थित श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए लगी कतार में करंट फैलने की अफवाह ने श्रद्धालुओं में दहशत पैदा कर दी। हरसिद्धि मंदिर चौराहे के पास बैरिकेडिंग के अंदर डीपी के पास करंट फैलने की बात सामने आने के बाद कतार में खड़े श्रद्धालुओं में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। जिससे कुछ श्रद्धालुओं को चोटें आई हैं।

 

 

बताया जा रहा है की कुछ मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर मंदिर में अफरा-तफरी और अव्यवस्था संबंधी भ्रामक खबरें प्रसारित की जा रही हैं। जिनका मंदिर प्रबंध समिति ने खंडन किया है। इसको लेकर बताया की नागपंचमी, सावन सोमवार और भगवान श्री महाकालेश्वर की सवारी एक ही दिन होने से श्रद्धालुओं की संख्या काफी ज्यादा रही। अब तक लाखों श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। अलग-अलग मार्गों पर लंबी कतारों के बावजूद श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन के लिए जरुरी व्यवस्थाएं की गई हैं।

 

 


By - Sagar tv news
17-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.