सागर- मालगाड़ी के पहिए थमे तो सड़क पर लगा जाम, एक घंटे तक फाटकों के बीच फंसे सैकड़ों वाहन

 

 

सागर जिले के खुरई में एक मामूली तकनीकी समस्या ने सड़क पर बड़ी परेशानी खड़ी कर दी। खुरई रेलवे स्टेशन के आगे डाउन ट्रैक से गुजर रही डबल मालगाड़ी के पेंटोग्राफ में धागा फंसने के कारण ट्रेन को अचानक रोकना पड़ा। मालगाड़ी के रुकते ही रेलवे गेट नंबर-7 खैरा नाका और गेट नंबर-8 गढ़ौला नाका के बीच का रास्ता भी पूरी तरह बंद हो गया। जानकारी के मुताबिक मालगाड़ी दोनों रेलवे फाटकों के बीच खड़ी हो गई थी। इसके चलते दोनों गेट बंद रखने पड़े। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब एक घंटे तक फाटक बंद रहने से सैकड़ों वाहन चालक जाम में फंसे रहे।

जाम में बाइक, कार और अन्य छोटे-बड़े वाहन फंस गए। सड़क पर वाहनों की कतार इतनी लंबी हो गई कि लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी उस परिवार को हुई, जो एक मरीज को लेकर वाहन से जा रहा था। जाम में फंसे लोगों ने रेलवे और प्रशासन से जल्द रास्ता खुलवाने की मांग की। वहीं मजदूरी कर घर लौट रहे ग्रामीण और दोपहिया वाहन चालक भी जाम में परेशान होते नजर आए। लोगों का कहना था कि मालगाड़ी दोनों रेलवे गेटों के बीच खड़ी होने के कारण उनके पास इंतजार करने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं था।

तकनीकी समस्या की जानकारी मिलते ही ओएचई लाइन के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों ने पेंटोग्राफ में फंसे धागे को निकालने का काम शुरू किया और तकनीकी समस्या को दूर किया। काफी मशक्कत के बाद जब समस्या का समाधान हुआ तो डाउन ट्रैक पर मालगाड़ी की आवाजाही शुरू हो सकी। मालगाड़ी के आगे बढ़ते ही रेलवे फाटक खोले गए और सड़क पर जमा वाहनों को धीरे-धीरे निकाला गया। करीब एक घंटे तक चली परेशानी के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस तकनीकी खराबी का रेल यातायात पर कोई असर नहीं पड़ा। समस्या केवल मालगाड़ी के संचालन और दोनों रेलवे फाटकों के बंद रहने के कारण सड़क यातायात में सामने आई। फिलहाल तकनीकी समस्या दूर होने के बाद स्थिति सामान्य हो गई और दोनों रेलवे फाटकों से वाहनों की आवाजाही फिर शुरू हो गई।


By - sagar tv news
17-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.