Sagar - समय पर शराब नहीं भेजी तो डंडे लेकर दुकान पर पहुंचे पुलिसकर्मी, हंगामे का वीडियो आया सामने

 


सागर जिले की शाहपुर चौकी में पदस्थ दो आरक्षकों का शराब दुकान पर हंगामा करने और कर्मचारियों को डंडे लेकर धमकाने का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पुलिसकर्मी कथित तौर पर दुकान के कर्मचारियों से विवाद करते और उन्हें धमकाते नजर आ रहे हैं।

 

 

 


वायरल वीडियो 16 अगस्त की रात करीब 11 बजे का बताया जा रहा है। वीडियो में शाहपुर चौकी में पदस्थ आरक्षक लकी अहिरवार और शिवराज ठाकुर शराब दुकान पर मौजूद दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान दोनों का दुकान के कर्मचारियों से विवाद होता नजर आता है। एक आरक्षक हाथ में डंडा लिए कर्मचारियों को धमकाता दिखाई दे रहा है। वीडियो में गाली-गलौज और डंडे से मारने की धमकी देने की आवाज भी सुनाई दे रही है।

 

 

 


विवाद के दौरान आरक्षक कथित तौर पर इस बात पर नाराजगी जताते सुनाई दे रहे हैं कि फोन करने के बावजूद समय पर शराब क्यों नहीं पहुंचाई गई। वे यह भी कहते सुनाई दे रहे हैं कि क्या एक-एक क्वार्टर के लिए ठेकेदार को फोन करना पड़ेगा। इसी दौरान ठेकेदार को लेकर भी आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया।

 

 

 


घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिसकर्मियों के व्यवहार और अनुशासन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि शराब दुकान संचालक या कर्मचारियों की ओर से इस मामले में पुलिस थाने में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
वहीं, वीडियो में नजर आ रहे आरक्षक से जब घटना को लेकर बात की गई तो उन्होंने शराब को लेकर किसी बड़े विवाद से इनकार किया। उनका कहना था कि दुकान के कर्मचारी से किसी मामूली बात को लेकर कहासुनी हुई थी और बाद में आपस में बातचीत कर मामला सुलझा लिया गया।

 

 

 

 


शाहपुर चौकी प्रभारी मनीषा तिवारी ने भी मामले में कहा कि घटना संज्ञान में आई है। उनका कहना है कि विवाद शराब को लेकर नहीं था और शराब दुकान के कर्मचारी या ठेकेदार की ओर से थाने में कोई शिकायत भी दर्ज नहीं कराई गई है।


By - sagar tv news
18-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.