Sagar- भूतेश्वर भगवान का औषधीय अभिषेक, दर्शन के लिए उमड़ रही श्रद्धालुओ की भीड़ | SAGAR TV NEWS |

 

सागर के प्रसिद्ध श्री देव भूतेश्वर भगवान का मंदिर सावन के पवित्र महीने में आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। मान्यता है कि यहां स्थापित करीब 1000 वर्ष प्राचीन शिवलिंग के दर्शन और पूजन के लिए सावन में दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। मंदिर में भगवान भूतेश्वर महादेव का विशेष औषधीय अभिषेक आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

 

 

सावन के दौरान प्रतिदिन अलग-अलग आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों और औषधीय पदार्थों से भगवान शिव का अभिषेक किया जा रहा है। इस विशेष अनुष्ठान में बरगद, पीपल, नीम, पान, मीठी नीम, गिलोय, अमरबेल, भांग, कच्ची हल्दी, शहद, त्रिफला, बाला, अतिबाला, अश्वगंधा, निर्गुंडी, वच, जटामांसी, पुनर्नवा, दारुहल्दी, शिलाजीत, अर्जुन और कचनार सहित 20 से अधिक औषधीय पदार्थों का उपयोग किया जा रहा है। इसके अलावा विभिन्न फलों के रस और मधुरस से भी अभिषेक कराया जा रहा है।

 

मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष विकास तिवारी के अनुसार, यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि भारतीय परंपरा में प्रकृति, आयुर्वेद और अध्यात्म के समन्वय का प्रतीक है। मान्यता है कि भगवान शिव औषधियों के अधिपति हैं, इसलिए सावन में औषधीय अभिषेक का विशेष महत्व माना जाता है।

 

अभिषेक में उपयोग की गई औषधियों को सुरक्षित रूप से एकत्र कर श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप वितरित किया जा रहा है। वहीं, जो यजमान यह विशेष अभिषेक कराना चाहते हैं, उनके लिए भी मंदिर समिति ने व्यवस्था की है

 

 


By - Sagar tv news
18-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.