अंग्रेजों के शासनकाल में बना 126 साल पुराना पुल क्षतिग्रस्त, हाद सों का अंदेशा,दो जिलों की महत्वपूर्ण कड़ी

 

अंग्रेजों के शासन काल में बना हुआ पुल आज जर्जर हालत में है। लेकिन इस पर से अभी भी आवागमन जारी है जिससे हर पल हादसे का अंदेशा बना रहता है। ये मार्ग दो प्रमुख जिलों को जोड़ता है जो नेशनल हाईवे के पास स्थित है। बताया गया की नदी में बाढ़ आने की वजह से भी पुल को काफी नुक्सान हुआ है। साथ ही क्षतिग्रस्त होने से अब इसकी मरम्मत या फिर नए पुल के निर्माण की मांग की जा रही है। तस्वीरें एमपी के डिंडौरी जिले की हैं। बताया जाता है की इस पुल का निर्माण अंग्रेजों ने करवाया था। जिसको बने 126 साल हो चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है की समय रहते अगर इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो किसी बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता।

जानकारी के मुताबिक डिंडौरी में अमरकंटक-जबलपुर को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे 45 पर स्थित जोगीटिकरिया नर्मदा पुल जर्जर और क्षतिग्रस्त हो गया है। नर्मदा नदी में आई बाढ़ के तेज बहाव से पुल को नुकसान पहुंचा है। जोगीटिकरिया नर्मदा पुल पर अंग्रेजी हुकूमत के दौरान बनाया गया यह पुल आज भी अमरकंटक और जबलपुर के बीच आवागमन की महत्वपूर्ण कड़ी है। लेकिन नर्मदा में आई बाढ़ के तेज बहाव ने पुल की स्थिति को ज्यादा गंभीर बना दिया है।

ग्रामीणों का कहना है की पुल काफी पुराना हो चुका है। इसके क्षतिग्रस्त होने से यहां से गुजरने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन और संबंधित विभाग पुल का तत्काल निरीक्षण कर जरूरी मरम्मत कार्य कराए। उन्होंने कहा की अगर समय रहते पुल की मरम्मत नहीं की गई या नए पुल के निर्माण को मंजूरी नहीं मिली तो भविष्य में कोई बड़ी दुर्घटना भी हो सकती है।------
देखने वाली बात ये होती है की आखिर इन समस्याओं पर कब तक ध्यान दिया जाता है।--


By - sagar tv news
18-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.