लापरवाही या मजबूरी, नदी की तेज धार से निकल रहे लोग, नज़र हटी और दुर्घ टना घटी ! | SAGAR TV NEWS |

 

बारिश के बाद नदी का जलस्तर बढ़ गया है। जिससे वह अपने शबाब पर बह रही है। लेकिन लोगों को जान जोखिम में डालकर नदी को पार करना पड़ रहा है। एक तरफ लोगों की लापरवाही है वहीं दूसरी तरफ मजबूरी भी है क्योंकि उनके पास दूसरा अन्य रास्ता भी नहीं है। बारिश में हर साल इसी तरह से परेशानी उठानी पड़ती है। तस्वीरें शिवपुरी जिले के बदरवास जनपद की टीलाकलां पंचायत के गोरा गांव से सामने आई है। हैरानी की बात ये है की अभी तक इस ओर ध्यान ही नहीं दिया गया। हालांकि जनप्रतिनिधियों ने आश्वासन तो कई बार दिए लेकिन समस्या हल नहीं हो सकी।

 

 

बताया गया की गोरा गांव में बारिश के बाद लोगों को जान हथेली पर रखकर सिंध नदी पार करनी पड़ती है। हर साल होने वाली बारिश के बाद परेशानियां भी बढ़ जाती हैं। ऐसे में छोटी सी लापरवाही से बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता। जानकारी के मुताबिक ग्रामीण कई सालों से इसी तरह से नदी की तेज धार में पुलिया को पार कर अपने घरों तक पहुंचते हैं l ग्रामीणों को बारिश के दिनों में नदी चढ़ने पर इसी तरह से उसे पार करना पड़ता है l बताया गया की कई दफा नेताओं ने आश्वासन तो दिया लेकिन पुलिया अब तक नहीं बनी है।

 

 

ऐसी जानकारी है की है की जब इस मामले में कोलारस विधायक महेंद्र यादव से बात की गयी तो उनका कहना था की उन्होंने रोड मंजूर करवा दी है दीपावली तक टेंडर प्रक्रिया हो जाएगी। नदी का पाट चौड़ा होने से पुल का निर्माण संभव नहीं है उनका कहना था की ग्रामीणों को समझाया गया था कि रोड दूसरी तरफ से डलवा ली जाए। जिससे उन्हें आवागमन में परेशानी नहीं होगी, लेकिन ग्रामीण नहीं माने l

 

 


By - Sagar tv news
18-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.