Sagar - टोल बसूली बढ़ाने रास्ता कर दिया बंद, एक दर्जन गांवों के लोग परेशान | SAGAR TV NEWS |

 

सागर-बीना नेशनल हाईवे-934 पर किशनपुरा के पास टोल प्रबंधन की मनमानी का मामला सामने आया है। आरोप है कि टोल वसूली बढ़ाने के लिए प्रबंधन ने सरकारी सड़क को ही खोद दिया, जिससे नरयावली, जरुआखेड़ा सहित करीब 20 गांवों का भोपाल जाने वाला मुख्य रास्ता बंद हो गया। रास्ता बंद होने के बाद ग्रामीणों को मजबूरी में टोल बैरियर से होकर गुजरना पड़ रहा है, जहां उनसे टोल की वसूली की जा रही है।

 


ग्रामीणों का आरोप है कि स्थानीय लोगों और गांव में आने वाले रिश्तेदारों से भी कई बार टोलकर्मी अभद्रता करते हैं। सड़क बंद होने का सबसे ज्यादा असर स्कूली छात्राओं पर पड़ा है। छात्राओं को स्कूल जाने के लिए करीब तीन किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। गांव में स्कूल बसों का पहुंचना भी बंद हो गया है।

 


ग्रामीणों के मुताबिक बस स्टैंड गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर है। छात्राओं को वहां अकेले खड़े होकर बस का इंतजार करना पड़ता है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस दौरान सड़क से गुजरने वाले कुछ ट्रक चालकों और अन्य वाहन चालकों द्वारा छात्राओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियां किए जाने की घटनाएं भी सामने आती हैं।

 


इसी समस्या को लेकर छात्राएं ग्रामीणों के साथ जनसुनवाई में पहुंचीं और अधिकारियों को अपनी परेशानी बताई। छात्राओं और ग्रामीणों ने मांग की कि गांव की पुरानी सड़क को तत्काल दोबारा शुरू कराया जाए, ताकि आवागमन सुचारु होने के साथ छात्राओं की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सके।

 

 


By - Sagar tv news
18-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.