बारिश में भी नहीं रुकी भक्ति की रफ्तार, पाली में 6 हजार कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक | SAGAR TV NEWS

 

रिमझिम बारिश, सुहाना मौसम और चारों तरफ गूंजता हर-हर महादेव का जयघोष... एमपी के उमरिया जिले की धार्मिक नगरी बिरसिंहपुर पाली में आस्था का ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने पूरे शहर को भक्तिमय कर दिया। मां बिरासिनी सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित भव्य कांवड़ यात्रा में करीब 6 हजार से अधिक शिवभक्त शामिल हुए। बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। सुबह से ही रिमझिम बारिश हो रही थी, लेकिन मौसम की परवाह किए बिना हजारों कांवड़िए अमहाई झिरिया पहुंचे। यहां श्रद्धालुओं ने पवित्र जल भरा और कंधों पर कांवड़ रखकर पंचलेश्वर धाम के लिए यात्रा शुरू की।

 

 

हाथों में भगवा ध्वज, कंधों पर कांवड़ और जुबां पर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष के साथ पूरा पाली नगर शिवमय हो गया। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी बारिश में भी भक्ति गीतों पर झूमते और नाचते हुए यात्रा में आगे बढ़ते नजर आए। कांवड़ यात्रा के मार्ग में जगह-जगह स्थानीय नागरिकों ने शिवभक्तों का स्वागत किया। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की गई। बारिश की बूंदों के बीच जब भगवा ध्वज लहराए और जयघोष गूंजे तो पूरा माहौल भक्ति और उत्साह से भर उठा।

 

 

यात्रा को खास बनाने के लिए मां बिरासिनी सेवा समिति की ओर से धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। जबलपुर से आए कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी, जिस पर श्रद्धालु जमकर झूमे। भक्ति संगीत ने पूरे आयोजन में एक अलग ही रंग भर दिया। कांवड़ यात्रा के पंचलेश्वर धाम पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का पवित्र जल से जलाभिषेक किया। इसके बाद समिति की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया।

 

 

इतने बड़े धार्मिक आयोजन को देखते हुए प्रशासन और पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद रहे। प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थानों और यात्रा मार्ग पर पुलिस बल तैनात किया गया। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए। रिमझिम बारिश के बीच निकली इस विशाल कांवड़ यात्रा ने पाली में भक्ति, आस्था और सामाजिक एकजुटता की ऐसी तस्वीर पेश की, जो लंबे समय तक लोगों के जेहन में बनी रहेगी।

 

 


By - Sagar tv news
18-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.