ग्लास ब्रिज पर महिला का दूसरी महिला से टकराया पैर, फिर हुआ दंगल, वीडियो हो गया वायरल

 

ग्लास ब्रिज पर मामूली सी बात को लेकर दो महिलाएं आपस में उलझ गयी। पहले दोनों में नोंक-झोंक हुई। इसके बाद नौबत मारपीट तक पहुंच गयी। दोनों इस कदर उलझ गयी की लोगों को बीच बचाव कर उन्हें अलग कराना पड़ा। घटना पन्ना जिले के ऐतिहासिक और प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बृहस्पति कुंड ग्लास ब्रिज पर हुई। इस दौरान हुए हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

 

 

जानकारी के मुताबिक पन्ना के बृजपुर थाना क्षेत्र स्थित ग्लास ब्रिज पर चढ़ने के दौरान एक महिला का पैर दूसरी महिला पर पड़ गया। बस इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई और देखते ही देखते विवाद हाथापाई में बदल गया। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने दोनों महिलाओं को अलग करने की कोशिश की।

 

 

 

 

वहीं इस पूरी घटना का वीडियो किसी प्रत्यक्षदर्शी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद पर्यटन स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
हालांकि मामला पुलिस तक पहुंचा या नहीं इस बात की जानकारी साफ़ नहीं है। वहीं मारपीट की इस घटना को लेकर पुलिस की ओर से क्या कार्रवाई की गई है। इस बात की पुष्टि फ़िलहाल नहीं हो सकी है।-


By - sagar tv news
19-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.